वायरल न्यूज़

Viral Video: ऑस्ट्रेलिया से दुर्गा पूजा मनाने आई थी विदेशी पत्नी, देशी पति ने सिर पर उठा दिया घास का गट्ठर

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 7, 2022, 03:40 PM IST

Viral Video: ऑस्ट्रेलियन पत्नी अपने इंडियन पति के साथ हरियाणा के उनके गांव आई थी। यहां वह दुर्गा पूजा में शामिल होने आई थी, लेकिन उन्हें अपने सिर पर घास की गठरी ले जानी पड़ गई। हालांकि, कुछ दूर घास की गठरी ​​ले जाने के बाद ही वह थक गईं और उन्होंने​ थोड़ी दूर चलने के बाद गठरी को नीचे गिरा दिया।

Image

ऑस्ट्रेलियन पत्नी (फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • हरियाणा के लवलीन ने की है ऑस्ट्रेलिया की लड़की से शादी
  • अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं लवलीन
  • इन दिनों अपने गांव में दुर्गा पूजा सेलिब्रेट करने आए हैं लवलीन

Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक इंडियन-ऑस्ट्रेलियन कपल जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। इस कपल का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। दरअसल, इस वीडियो में देशी पति ने अपनी ऑस्ट्रेलियन पत्नी के सिर पर घास की गठरी रख दी। इसका वीडियो सामने आने के बाद लोग जमकर मजे ले रहे हैं। दरअसल, ऑस्ट्रेलियन पत्नी अपने इंडियन पति के साथ हरियाणा के उनके गांव आई थी। यहां वह दुर्गा पूजा में शामिल होने आई थी, लेकिन उन्हें अपने सिर पर घास की गठरी ले जानी पड़ गई।

वीडियो में देखा जा सकता है कि पत्नी अपने पति के साथ खेत घूमने गई थी। इसके बाद पति ने उसके सिर घास की गठरी उठा दी। पत्नी भी अपनी पति की बात मना नहीं कर पाई। हालांकि, कुछ दूर घास की गठरी ले जाने के बाद ही वह थक गईं और उन्होंने थोड़ी दूर चलने के बाद गठरी को नीचे गिरा दिया। यह वीडियो उनके पति लवलीन वत्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। वीडियो देखकर लोग पति और पत्नी की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। देखें वीडियो-

पत्नी और बच्चों के साथ दुर्गा पूजा में गांव पहुंचे हैं लवलीन

बता दें कि लवलीन वत्स हरियाणा के पानीपत जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलियन के मेलबर्न की रहने वील कर्टनी से शादी की है। दोनों के तीन बच्चे हैं। लवलीन वत्स अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ऑस्ट्रेलिया में ही रहते हैं। हालांकि, इन दिनों वह अपने माता-पिता के साथ दुर्गा पूजा मनाने के इंडिया आए हुए हैं। उनके साथ उनकी पत्नी लवलीन और तीनों बच्चे भी दादी-दादा के गांव पहुंचे हैं। लवलीन और कर्टनी सोशल मीडिया पर बहुत पॉपुलर है। लवलीन वत्स का यूट्यूब पर एक चैनल है, जिसे 6 लाख से ज्यादा लोगों ने सब्सक्राइब किया हुआ है। लवलीन को इंस्टाग्राम पर भी 2 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article