वायरल न्यूज़

Viral Video: गर्लफ्रेंड के पैर पर एक हाथ रखकर स्कूटी चला रहा था बॉयफ्रेंड, नजदीक जाते ही पलट गया खेल

इंस्टाग्राम पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपका हंस-हंसकर बुरा हाल होने वाला है। इसमें एक अजनबी के साथ बड़ा वाला खेल हो गया, जिसे देख आप भी हंस पड़ेंगे।

Image

अजनबी के साथ हो गया बड़ा खेल (Instagram)

Girlfriend Prank With Stranger: रास्ते में गाड़ी या बाइक चलाते हुए कई बार भ्रम की स्थिति पैदा हो जाती है कि शायद कोई परिचय वाला हो। कई बार तो बड़े बाल वाले लड़के को देख हम सभी लड़की समझने की भूल कर देते हैं और सच्चाई पता चलने पर खूब हंसी आती है। इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही है, जिसे देखने के बाद आपके पेट में खूब दर्द होने वाला है। ये वीडियो काफी मजेदार है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़का अपने बाइक पर किसी को बैठाकर ले जा रहा है, इस दौरान वह पीछे बैठे शख्स के पैर पर अपना एक हाथ रखता है और एक हाथ से ड्राइव करता है। ऐसे में पिछे से आ रहा एक शख्स उसके साथ प्रैंक करने की कोशिश करता है और उसका हाथ उठाकर हैंडल पर रखता है। क्योंकि उसे लगता है कि वह कोई लड़की है। लेकिन जैसे ही उसे पता चलता है कि वह लड़की नहीं बल्कि लड़का है। उल्टा उसके साथ ही प्रैंक हो जाता है। ऐसे में ये वीडियो आपको खूब हंसाने वाला है।

अजनबी के साथ हो गया बड़ा खेल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं भी देखने में आ रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि अरे ये तो बड़ा खेल हो गया। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि अजनबी शख्स का तो पोपट बन गया होगा। बता दें, इस वीडियो को 'naughtyworld' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 71 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article