Viral Video: हर लड़की का सपना होता है कि उसकी शादी एक ऐसे लड़के से हो, जो उसे खुश रख रखे। देखने में थोड़ा ठीक-ठाक हो और नशे न करता हो। दूसरी तरफ एक लड़की के घरवाले एक बूढ़े से करवाना चाहते थे। जब लड़की ने अपने दूल्हे को जयमाला की स्टेज पर देखा तो वह भड़क गई। इसके बाद लड़की ने रिश्तेदारों और मेहमानों के सामने बगावत का एलान कर दिया और शादी से मना कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग लड़की का खुलकर समर्थन कर रहे हैं।
दुल्हन ने बूढ़े दूल्हे से शादी को कर दिया मना
वीडियो शादी के स्टेज का है। आप देख सकते हैं कि बूढ़ा दूल्हा देखकर दुल्हन काफी भड़की हुई है। उसने जयमाला निकालकर फेंक दिया और शादी से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद दुल्हन ने दूल्हे समेत सबकी खाट खड़ी कर दी। वीडियो में आपको शादी की स्टेज पर दूल्हे के बगल में लाल जोड़े में दुल्हन भड़की हुई दिखाई दे रही होगी। वीडियो देखकर पता चल रहा है कि बुड्ढा दूल्हा देखकर दुल्हन भड़क जाती है। इसके बाद रिश्तेदार उसे समझाते रहते हैं कि बेटा शादी कर लो शादी, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं होती। देखें वीडियो-
लड़की साफ कहती है कि वह बूढ़े से शादी नहीं करेगी। इससे शादी करके उसे क्या मिलेगा? लड़की कहती है कि कुछ ही साल बाद ये चल बसेगा। इसके बाद उसकी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। वीडियो को @JaikyYadav16 नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर कर यूजर ने कैप्शन में लिखा, ‘ये तो सोच लिया कि नाक कट जायेगी, पर ये नहीं सोचा कि क्या इसके साथ लड़की की ज़िंदगी भी कट जायेगी?' बता दें कि इस वीडियो की सच्चाई का हम दावा नहीं कर रहे हैं। हो सकता है यह जागरुकता फैलाने के लिए शूट किया गया हो। फिलहाल वीडियो सामने आने के बाद लोग लड़की की जमकर तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि बूढ़े दूल्हे से शादी के लिए मना करके लड़की ने बहुत अच्छा काम किया है।
