Elephant Ka Video: आज तक आपने जानवरों के कई अंदाज देखे होंगे। इनमें कुछ हंसाने वाले होते हैं, कुछ को देखकर हैरानी होती है। कुछ जानवरों के क्यूट अंदाज पर तो लोग फिदा हो जाते हैं और बार-बार उसे देखते हैं। सोशल मीडिया पर भी जानवरों के आपको मजेदार-मजेदार वीडियो (Funny Video) देखने को मिल जाएंगे। इसी कड़ी में हाथी का एक ऐसा वीडियो (Trending Video) सामने आया है, जिसे देखकर यकीनन आपका दिन बन जाएगा। क्योंकि, इस वीडियो (Viral Video) में 'गजराज' चटकारे लेकर गोलगप्पे खा रहा है। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया।
बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो असम के तेजपुर का है। आज तक आपने इंसानों को चटकारे लेकर गोलगप्पे खाते देखा होगा। लेकिन, किसी जानवरों को गोलगप्पे खाते शायद ही देखा होगा। लेकिन, इस वीडियो में जिस अंदाज में हाथी मजे लेते हुए गोलगप्पा खा रहा है, उसने लोगों को हैरान कर दिया। वीडियो में आप देख सकते हैं हाथी बड़े आराम से गोलगप्पे की दुकान पर खड़ा है। वहीं, गोलगप्पे वाले भैया बड़े मजे से उसे गोलगप्पे खिला रहे हैं। वहीं, हाथी भी ताबड़तोड़ गोलगप्पे खाए जा रहा है। हाथी को देखकर ऐसा लगता है जैसे उसे गोलगप्पा काफी पसंद है। देखें वीडियो...
भाई मजा आ गया...
वीडियो देखकर आपके मुंह में भी जरूर पानी आ रहा होगा। वहीं, हाथी का अंदाज आपका दिल भी जीत रहा होगा। अब यह क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@OdishaBasii' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। वहीं, यूजर्स भी चटकारे लेते हुए वीडियो पर चटकदार रिएक्शन दे रहे हैं। हालांकि, इससे पहले भी जानवरों के इस तरह के मजेदार वीडियो वायरल हो चुके हैं, जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किए।
