वायरल न्यूज़

VIDEO: दिल्‍ली में बड़ा धमाका करने जा रहीं फेमस वड़ा पाव गर्ल, इस लग्‍जरी कार से मचाएंगी धूम ?

Delhi Vada Pav Viral Video: दिल्‍ली की वड़ा पाव गर्ल का एक और वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद कई यूजर्स शॉक्‍ड हो गए हैं।

Image

​कार में मौजूद चंद्रिका दीक्षित।

Delhi Vada Pav Viral Video: राजधानी दिल्‍ली में आजकल अगर कोई फूड स्‍टॉल चर्चा में है तो वो चंद्रिका गेरा दीक्षित का वड़ा पाव स्‍टॉल है। दिल्ली में वड़ा पाव गर्ल नाम से फेमस हो चुकीं चंद्रिका लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। कभी पुलिस से झड़प को लेकर तो कभी डॉली चाय वाले के साथ रील बनाते हुए ये नजर आती हैं। हाल ही में इनका एक और वीडियो वायरल हुआ है जिसमें ये लग्‍जरी कार फ्लॉन्‍ट करते हुए नजर आ रही हैं। अब वायरल हो रहे वीडियो में चंद्रिका दीक्षित पाव की प्लेट के साथ कार की डिक्की से बाहर निकलती हुई दिखाई दे रही हैं, जिसे देखने के बाद इंटरनेट पर यूजर्स हैरान हो गए।

इंस्‍टाग्राम पर वायरल हुआ वीडियो

इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो में एक व्यक्ति के कहता है, “मेरे सामने एक मस्टैंग खड़ी है और लोगों ने उसके चारों ओर भीड़ लगा रखी है। आइए देखें कि लोग यहां क्यों हैं?” इसके बाद फ्रेम कार की डिक्की खोलने वाले एक व्यक्ति की ओर जाता है और अंदर पाव की प्लेट के साथ चंद्रिका दिखती हैं। वह कहती हैं कि जल्द ही 'कुछ बड़ा' आने वाला है। वीडियो के अंत में, चंद्रिका मस्टैंग की ड्राइवर सीट पर बैठते हुए दिखाई देती हैं। चंद्रिका दीक्षित ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'वड़ा पाव गर्ल ने मस्टैंग कार में वड़ा पाव बेचना शुरू किया।' 7 मई को शेयर किए गए इस वीडियो को 23,300 से ज्‍यादा लाइक्‍स और कमेंट्स मिल चुके हैं।

यूजर्स ने किया रिएक्‍ट

जहां कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें बधाई दी तो वहीं अन्‍य यूजर्स ने उनको पॉपुलैरिटी पाने के लिए विक्टिम कार्ड प्‍ले करने वाला बताया। एक यूजर ने कमेंट किया, 'बधाई हो बहन, नया फोन खरीदा।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बिग फैन मैम।' एक तीसरे यूजर्स ने कहा कि, 'वो जनता को बेवकूफ बना रही है।'

हाल ही में वायरल हुआ था वीडियो

हाल ही में एक मई को 'वड़ा पाव गर्ल' का दिल्ली पुलिस से हिंसक झड़प का वीडियो सामने आया था। इसे सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया था। एक अन्य वीडियो में, दीक्षित ने शेयर किया कि लोगों ने अपने बेटे के जन्मदिन पर पीतमपुरा इलाके में आयोजित भंडारे का विरोध किया। गौरतलब है कि, अपना बिजनेस स्‍टार्टअप करने के लिए चंद्रिका ने हल्दीराम में नौकरी छोड़ दी थी। मार्च में उसके रोने का एक वीडियो वायरल होने के बाद उसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। तब उन्‍होंने बताया था कि, उन्होंने बताया कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के अधिकारियों ने उनसे अपना स्टॉल बंद करने के लिए कहा।

(डिस्‍क्‍लेमर: इस खबर में बताए गए सभी तथ्‍य वायरल दावों पर आधारित हैं। टाइम्‍स नाउ नवभारत ऐसे किसी भी वायरल वीडियो और फैक्‍ट्स की पुष्टि नहीं करता है और न ही इनके सत्‍य होने का दावा करता है।)

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article