वायरल न्यूज़

VIDEO: ओ भाई...नदी में मगरमच्छ के साथ डांस कर रहा था शख्स, लोग बोले- 'लगता है कुंवारा है'

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 20, 2022, 11:28 AM IST

Crocodile Ka Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स मगरमच्छ के साथ डांस कर रहा है। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया।

Image

मगरमच्छ के साथ धांसू डांस

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • मगरमच्छ के साथ रोमांटिक हुआ शख्स
  • पानी के अंदर समंदर के सिकंदर के साथ डांस कर रहा था शख्स
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Crocodile Ke Saath Dance Video: सोशल मीडिया पर अगर आप एक्टिव हैं, तो आपको एक से एक मजेदार वीडियो (Shocking Video) देखने को मिल जाएंगे। इनमें कुछ वीडियो हंसाने वाले होते हैं, जबकि कुछ को देखकर हैरानी होती है। वहीं, कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, इन वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Dance Video) सामने आया है, जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। क्योंकि, इस वीडियो में एक शख्स 'समंदर के सिकंदर' यानी मगरमच्छ के साथ डांस कर रहा था। जिसने भी इस वीडियो को देखा वो देखता ही रह गया।

मगरमच्छ कितना खतरनाक होता है, इससे हम सब वाकिफ है। पलक झपकते ही वो बड़े से बड़े जानवरों को अपना शिकार बना लेता है। इतना ही नहीं पानी के अंदर उसका एकक्षत्र राज चलता है, तभी तो उसे समंदर का सिकंदर कहा जाता है। मगरमच्छ का नाम सुनते ही लोगों के पसीने छूट जाते हैं और उसे देखते ही दूर भाग खड़े होते हैं। कई लोग तो मगरमच्छ के डर से पानी के अंदर जाना भी नहीं जाना चाहते। लेकिन, इस वायरल वीडियो (Viral Video) में आपको कुछ ऐसा दिखेगा, जिसे देखकर आप हक्के-बक्के रह जाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक शख्स मगरमच्छ के साथ पानी के अंदर डांस कर रहा है। तालाब के बीचोबीच शख्स मगरमच्छ के साथ रोमांटिक अंदाज में डांस कर रहा है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है जैसे दोनों को काफी मजा आ रहा है।

मगरमच्छ के साथ रोमांटिक हुआ शख्स

वीडियो (Trending Video) देखकर आप भी जरूर हैरान रह गए होंगे। कई लोगों को तो इस नजारे पर यकीन करना मुश्किल हो रहा होगा। लेकिन, यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@BornAKang' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 12 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, 4 लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं यूजर्स चटकारे लेते हुए वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि लगता है भाई अब तक कुंवारा है। किसी का कहना है कि मगरमच्छ में अपनी गर्लफ्रेंड को देख रहा है। वहीं, कुछ का कहना है कि ये तो पालगपन है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article