वायरल न्यूज़

Shocking: आसमान से बादल गिरने के Video ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, देखिए फिर गांव वालों ने क्या किया

Viral Video: वीडियो में आपको आसमान से सफेद रुई जैसी चीज जमीन पर गिरती दिखाई देगी। आप देख पाएंगे कि धीरे-धीरे यह चीज जमीन पर आ गिरी। कई लोग इस चीज के नजदीक पहुंच जाते हैं और उसे छूने की कोशिश करने लगते हैं।

Image

वायरल वीडियो (इंस्टाग्राम)

Viral Video: बरसात के दिनों में कई बार आसमान से बर्फ गिरती नजर आती है। ज्यादातर बर्फ पहाड़ी इलाकों में गिरती है, लेकिन कई बार मैदानी इलाकों में बर्फ गिरने की घटनाएं सामने आती हैं। हालांकि, शायद ही आपने कभी बादल गिरने की घटना के बारे में सुना होगा। दूसरी तरफ, सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने इंटरनेट यूजर्स को हैरानी में डाल दिया है। इस वीडियो में आपको आसमान से तथाकथित बादल गिरता नजर आएगा।

क्या सच में आसमान से गिरे बादल

वायरल हो रहे वीडियो के अनुसार, कटका नामक गांव में बादल गिरने की घटना हुई। इसके बाद सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। वीडियो में आपको आसमान से सफेद रुई जैसी चीज जमीन पर गिरती दिखाई देगी। आप देख पाएंगे कि धीरे-धीरे यह चीज जमीन पर आ गिरी। कई लोग इस चीज के नजदीक पहुंच जाते हैं और उसे छूने की कोशिश करने लगते हैं। इसी बीच वहां मौजूद बुजुर्ग उसे ना छूने की सलाह देते हैं। देखें वीडियो-

वायरल दावे की क्या है सच्चाई

बता दें कि वीडियो के कमेंट में ही इस दावे की पोल खुल गई। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद कई लोगों ने कमेंट में बताया कि वह कटका गांव के ही निवासी हैं और यह कोई बादल नहीं था। उन्होंने बताया कि यह पास की ही नदी में बना झाग था, जो हवा की वजह से आसमान में उड़ गया था। देखने में भले ही यह बादल जैसा नजर आ रहा था, लेकिन यह बादल नहीं था। वायरल वीडियो को smile__jatav__10k नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने अपने अकाउंट से शेयर किया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article