Viral Video: इंटरनेट पर रोजाना कई तरह के फूड आइटम्स के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कई फूड डिशेज तो लोगों को खूब पसंद आती हैं लेकिन कुछ फूड आइटम्स उतने ही बुरे लगते हैं। यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया यूजर्स लगातार ऐसी डिशेज पर रिएक्ट करते रहते हैं। हाल ही में एक चीनी व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। हुआ है जिसमें इस वीडियो में ये शख्स कीड़ों से भरा बर्गर खाते हुए उसका लुत्फ उठा रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स के बीच एक अलग तरह की बहस भी छिड़ गई है।
वैसे तो अजीबोगरीब फूड आइटम्स का वायरल होना उनका चर्चा में आना कोई नई बात नहीं हैं, लेकिन इस बर्गर को देख यूजर्स का पारा चढ़ गया। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर eaters.cn नामक पेज से शेयर किया गया है। हालांकि टाइम्स नाउ नवभारत इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस वीडियो पर रिएक्ट किया है। कई लोगों ने ऐसे भोजन के स्वाद और यहां तक कि नैतिकता पर भी सवाल उठाए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि, 'इसे देखकर किसे उल्टी आ रही है? कृपया इसे लाइक करें।' दूसरे यूजर ने कहा कि, 'क्या आप हिम्मत करेंगे? कीड़ों से भरे चाइनीज बर्गर ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।' इस वीडियो को देखने के बाद लगातार लोग ऐसे लोगों की पाककला पर भी सवाल उठा रहे हैं।
