वायरल न्यूज़

Viral: चाइनीज लड़की ने गाया बॉलीवुड गाना, सुनकर आप भी हो जाएंगे मंत्रमुग्ध, लोग बोले - क्या सुरीली आवाज है

इंस्टाग्राम पर एक चाइनीज लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लड़की हिंदी गाना गाती नजर आ रही है। इस दौरान लड़की का गाना सुन आप भी मंत्रमुग्ध हो जाएंगे।

Image

चाइनीज लड़की ने सुरीली आवाज में गाया हिंदी गाना (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • चाइनीज लड़की ने गाया हिंदी गाना
  • सुरीली आवाज सुन मंत्रमुग्ध हुए लोग
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Chinese Girl Singing Hindi Song: हिंदी गाने और उसकी म्यूजिक.. दिल को सुकून देती है। कुछ लोगों की जिंदगी की सच्चाई बयां करती है तो कुछ की जीने का सहारा होती है। कुछ भी कहा जाए, हिंदी गाने कमाल के होते हैं, सुनकर ऐसा लगता है जैसे नई ऊर्जा मिल गई हो। हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो एक पड़ोसी देश चीन का है। इसमें लड़की गाना गाती नजर आ रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में नजर आ रही चाइनीज लड़की हिंदी गाना गा रही है। गाने के बोल शाहरुख खान के फिल्म मोहब्बतें के हैं। इस गाने की म्यूजिक सुनकर ही आप खिल उठेंगे। हिंदी गाने को चाइनीज लड़की ने अपनी सुरीली आवाज में गाया है, जो कमाल का है। सुनकर आपको भी इस फिल्म के एक-एक पन्ने याद आने लगेंगे। गाना सुनकर लोग लड़की की काफी तारीफ कर रहे हैं।

चाइनीज लड़की ने सुरीली आवाज में गाया हिंदी गाना

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें यूजर्स के काफी कमेंट देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि काफी सुरीली आवाज है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि म्यूजिक समझ में आ रहा है लेकिन गाने के बोल पता नहीं क्यूं चाइनीज लग रहे हैं। बता दें, इस वीडियो को 'cuttecatte' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1.93 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article