वायरल न्यूज़

Viral Video: परिवार में चल रही थी पार्टी, तभी हिंदी गाना गाने लगे अफ्रीकी, सुनकर दंग रह जाएंगे

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 14, 2024, 01:12 PM IST

ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ अफ्रीकन लोग पार्टी करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वे हिंदी गाना गा रहे हैं, जो सुनकर आप उनके दीवाने हो जाएंगे।

Image

अफ्रीकन लोगों ने पार्टी के दौरान गाया हिंदी गाना (फोटो साभार - ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • अफ्रीकन लोगों ने गाया हिंदी गाना
  • पार्टी के दौरान कर रहे थे मस्ती
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

African People Singing Hindi Song: इंस्टाग्राम-ट्विटर पर कई बार कुछ ऐसे वीडियो दिख जाते हैं, जिसे देखने के बाद दिन बन जाता है। ऐसे वीडियोज को देखने के बाद ऐसा लगता है जैसे आप बेफिक्र हो गए, आपकी टेंशन खत्म हो गई हो और मस्ती मूड में चले गए हो। हम आपके लिए एक ऐसा ही वीडियो (Viral Video) लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आप अपनी सारी परेशानियां भूल जाएंगे और कहेंगे - जीना इसी का नाम है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको कुछ अफ्रीकन लोग पार्टी करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वे सभी हिंदी गाने पर डांस कर रहे हैं। ऐसे में ड्रिंक करते हुए उनका हिंदी गाना गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है और जमकर इस वीडियो को शेयर भी कर रहे हैं। आलम यह है कि यूजर्स इस वीडियो को बार-बार स्क्रॉ करके देख रहे हैं।

अफ्रीकन लोगों ने पार्टी के दौरान गाया हिंदी गाना

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि आज इस गाने का सही उपयोग हुआ है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि यह वीडियो देखकर मजा आ गया। बता दें, इस वीडियो को '@gajender00' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक सैकड़ों व्यूज और 800 से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article