वायरल न्यूज़

Viral: नशेड़ी चिंपैंजी का धांसू स्वैग, मस्त होकर फूंकने लगा सिगरेट, वीडियो मचा रहा धमाल

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 4, 2022, 10:31 AM IST

Chimpanzee Ka Video: सोशल मीडिया पर चिंपैंजी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो मजे लेकर सिगरेट फूंकते हुए नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे हैं।

Image

चिंपैंजी का स्वैग..., (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • चिंपैंजी का अनोखा अंदाज
  • पिंजरे के अंदर मस्त होकर फूंक रहा था सिगरेट
  • सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है वीडियो

Chimpanzee Ka Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार चीजें इतनी मजेदार होती हैं, जिसे देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ को देखकर तो लोग दंग रह जाते हैं और आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इनमें इंसानों से लेकर जानवरों तक के वीडियो (Viral Video) शामिल होते हैं। इसी कड़ी में एख चिंपैंजी (Chimpanzee Ka Video) का वीडियो लोगों के बीच धमाल मचा रहा है, जिसमें उसका स्वैग देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। क्योंकि, जिस अंदाज में चिंपैंजी सिगरेट सुलगा रहा है उसे देखकर कोई भी चौंक जाए।

आज कल जानवर भी धमाल मचाने में लगे हैं। कभी कोई टशन में शराब पीते हुए नजर आता है, तो कभी कोई इंसानों की तरह नवाबी अंदाज दिखाता है। हाल ही में एक बंदर का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो मजे से बीयर पीते हुए नजर आ रहा था। बंदर के इस अंदाज को देखकर यूजर्स दंग रह गए थे। वहीं, अब एक चिंपैंजी का वीडियो (Trending Video) सामने आया है, जिसमें वो मजे से सिगरेट पीते हुए नजर आ रहा है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं एक पिंजरे में चिंपैंजी बंद है। वहीं, एक शख्स पिंजरे के बाहर खड़ा है और सिगरेट जला रहा है। शख्स चिंपैंजी को भी सिगरेट ऑफर करता है। सिगरेट पीने के लिए चिंपैंजी तैयार हो जाता है। इसके बाद शख्स चिंपैंजी के मुंह में सिगरेट रखता है। पहले अपनी सिगरेट जलाता है और फिर चिंपैंजी के मुंह में दबी सिगरेट को जलाता है। जिस अंदाज में चिंपैंजी सिगरेट पीता है, उसे देखकर आप जरूर दंग रह जाएंगे। देखें वीडियो...

चिंपैंजी का धांसू स्वैग...

वीडियो (Funny Video) देखकर जरूर आपकी भी हंसी छूट रही होगी। आलम ये है कि चिंपैंजी का ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'rtrajib52' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब दो लाख लोगों ने पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेत हुए लोग इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। किसी का कहना है कि चिंपैंजी का क्या धांसू स्वैग है। जबकि, कुछ का कहना है कि चिंपैंजी ने तो माहौल बना दिया भाई। तो आपको ये वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article