वायरल न्यूज़

Viral Video: बार-बार उकसा रही थी दुल्हन, फिर दूल्हे ने कुर्सी से उठकर किया ऐसा डांस, देखते रह गए सभी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 20, 2022, 10:16 PM IST

Dulha Dulhan Dance Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन जब बार-बार दूल्हे को डांस के लिए उकसाती है तो दूल्हे से अंत में कंट्रोल नहीं होता है। इसके बाद वह कुर्सी से उठ जाता है और ऐसे-ऐसे ठुमके लगाता है कि वहां मौजूद लोग बस देखते रह जाते हैं।

Image

दूल्हा-दुल्हन का डांस (फोटो क्रेडिट- यूट्यूब)

KEY HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मजेदार वीडियो
  • दूल्हा-दुल्हन का डांस देखकर हो जाएंगे मदहोश
  • दुल्हन के उकसाने पर दूल्हा करता है मजेदार डांस

Dulha Dulhan Dance Video: सोशल मीडिया पर शादियों के वीडियो की भरमार है। शादी के दिन दूल्हा-दुल्हन जब स्टेज पर आकर डांस करते हैं तो उन्हेंं देखने वालों की लाइन लग जाती है। शादी के बाद जब दुल्हन अपने ससुराल पहुंचती है तब भी कई तरह की रस्मों निभाई जाती हैं। आपने देखा होगा कि दुल्हन जब ससुराल पहुंचती है तो आस-पड़ोस की महिलाएं इकट्ठा होती हैं और दुल्हन का डांस देखने की डिमांड करती हैं। इस वीडियो में भी ऐसा ही है। हालांकि, दुल्हन डांस करते-करते जो करती है वह काफी मजेदार है।

दूल्हा-दुल्हन का मजेदार डांस

वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन आस-पड़ोस की महिलाओं के सामने डांस कर रही होती है। इस दौरान दूल्हा भी कुर्सी लगाकर बैठा होता है। आप देख सकते हैं कि दुल्हन डांस के दौरान अपने दूल्हे को बार-बार डांस के लिए उकसा रही होती है। पहले तो दूल्हा शांति से कुर्सी पर बैठा होता है। हालांकि, जब दुल्हन बार-बार दूल्हे को डांस के लिए उकसाती है तो दूल्हे से कंट्रोल नहीं होता। इसके बाद दूल्हा उठकर ऐसे-ऐसे ठुमके लगाता है कि वहां मौजूद लोग बस देखते रह जाते हैं। देखें वीडियो-

वीडियो को यूट्यूब पर शेयर किया गया है। जहां से वीडियो को 60 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इसके अलावा दूल्हा-दुल्हन का डांस भी लोग जमकर पसंद कर रहे हैं। साथ ही दूल्हा-दुल्हन की जुगलबंदी लोगों को काफी अच्छी लग रही है। आप देख सकते हैं कि दुल्हन काफी फनी डांस करती है। वहीं दूल्हा जब कुर्सी से उठकर दुल्हन को ज्वाइन करता है तो उनके ठुमके देखकर मेहमान खुश हो जाते हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article