Dance in Office: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आता है। जो इंटरनेट पर धमाल मचा देता है। कुछ वीडियो यूजर्स को झूमने पर मजबूर कर देते हैं। इसी तरह का एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो किसी कॉर्पोरेट ऑफिस से सामने आया है। इस वीडियो में साड़ी पहनी एक लड़की ‘ऐ जाती रे’ गाने पर बहुत ही जबरदस्त डांस करती नजर आ रही है। वीडियो में लड़की इस कदर डांस दिख रही है, जिसे देखकर आपका भी झूमने का मन कर उठेगा।
लड़की का डांस वीडियो इंटरनेट पर वायरल
वीडियो में आप देख पाएंगे कि लड़की के डांस पर पूरा ऑफिस तालियां और सीटियां बजा रहा है। साड़ी पहनी लड़की अपने डांस में जिस तरह का जोश दिखाती है, वह देख आपको भी मजा आने वाला है। इसके साथ ही डांस के दौरान वह आत्मविश्वास से भरी दिख रही है। वह अपने डांस से पूरे ऑफिस का माहौल उत्सव में बदलती नजर आ रही है। आप देख पाएंगे कि ऑफिस में फेस्टिव डेकोरेशन के बीच साड़ी पहने लड़की धमाकेदार डांस करती है। देखें वीडियो-
वीडियो में आप देख पाएंगे कि लड़की के डांस मूव्स और एक्सप्रेशन देख ऑफिस में मौजूद लोग खुद को तालियां बजाने से रोक नहीं पाते हैं। ज्यादातर लोग अपना मोबाइल निकालकर लड़की का वीडियो रिकॉर्ड करते दिख रहे हैं। लड़की की एनर्जी और ग्रेस सबका दिल जीतते नजर आ रहे हैं। वहीं उसके लटके-झटके और खूबसूरत एक्सप्रेशन ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर sharma__ji_ki_beti नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
