Dulha Dulhan Video: आजकल की शादियों में दूल्हा-दुल्हन खुलकर एंजॉय करते हैं। अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए आजकल के दूल्हा-दुल्हन तरह-तरह की चीजें करते नजर आते हैं। वह चाहते हैं कि उनकी शादी में सेंटर ऑफ अट्रैक्शन सिर्फ वही रहें। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर शादी से पहले हल्दी का एक वीडियो सामने आया है। हल्दी के फंक्शन में दुल्हन कुछ इस तरह से पहुंचती है, जिसे देखकर दूल्हे को भी यकीन नहीं होता है।
डायनासोर बनकर दूल्हे के सामने आई दुल्हन
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है एक दुल्हन अपने हल्दी के फंक्शन में डायनासोर का लुक रखकर पहुंच जाती है। जब दुल्हन डायनासोर के लुक में एंट्री लेती है तो पहले तो दूल्हे को यकीन नहीं होता है कि डायनासोर के लुक में उसकी दुल्हन ही है। आप देख सकते हैं कि दूल्हा इस बात से अनजान डायनासोर के साथ नाचने लगता है। वहीं, दुल्हन भी डायनासोर के लुक में पति के साथ जमकर ठुमके लगाती दिखाई देती है। देखें वीडियो-
वहीं डांस के बाद जब दुल्हन अपना डायनासोर वाला लुक हटाती है तो दूल्हे को यकीन नहीं हो पाता है। आप देख पाएंगे कि डायनासोर के कॉस्टयूम से बाहर निकलकर दुल्हन एक सुंदर गुलाबी रंग की ड्रेस में नजर आती है। वीडियो देखकर पता चल रहा है कि हल्दी का फंक्शन किसी खूबसूरत हिल स्टेशन पर हो रहा है। हल्दी के इस अनोखे वीडियो को malkeetshergill नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो काफी तेजी से देखा और शेयर किया जा रहा है।
