वायरल न्यूज़

आग से खेल रहा था लड़का, हुआ कुछ ऐसा कि मौत दरवाजे पर दस्तक देकर लौट गई वापस, रूह कंपाने वाला Video

Shocking Video: वीडियो में देख सकते हैं कि युवक लाइटर को अपने मुंह से तोड़ने की कोशिश कर रहा था। इसका जो नतीजा सामने आया, उसने इंटरनेट यूजर्स की हालत खराब कर दी। दरअसल, युवक जैसे ही लाइटर अपने मुंह से तोड़ता है, उसका पूरा फेस आग का गोला बन जाता है।

Image

रूह कंपाने वाला वीडियो (इंस्टाग्राम- b_mem_fun)

Shocking Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में आजकल के युवा अपनी जान भी जोखिम में डालने से बाज नहीं आ रहे हैं। कई लोग तो इस चक्कर में बेहद ही अजीबोगरीब वीडियो बनाने की कोशिश करते हैं। ऐसा करना कई बार उनके लिए भारी भी हो जाता है। आपने अक्सर ऐसी खबरें सुनी होंगी, जिसमें रील्स बनाने के चक्कर में लोग अपनी जान गंवा बैठे हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर बेहद हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है।

वीडियो देखकर कांप उठेंगे आप

वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़का नजर आ रहा है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि लड़का एक लाइटर अपने हाथ में लेकर वीडियो बना रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि दूसरे हाथ में उसने एक जलता हुआ लाइटर भी पकड़ा हुआ है। दरअसल, वह पहले लाइटर को वो अपने मुंह से तोड़ने की कोशिश कर रहा था। इसका जो नतीजा सामने आया, उसने इंटरनेट यूजर्स की हालत खराब कर दी है। खुद युवक की हालत भी इस वाकये में खराब हो जाती है। देखें वीडियो-

आप देख पाएंगे कि जैसे ही लड़का पहले लाइटर को अपने मुंह से तोड़ता है, उसका पूरा फेस आग का गोला बन जाता है। दरअसल, लाइटर के अंदर भरी गैस जैसे ही जलती लौ के संपर्क में आती है। वैसे ही धमाके के साथ आग भड़कती है। इससे लड़के का चेहरा धुएं और आग की लपटों से ढक जाता है। लड़के की किस्मत अच्छी थी कि यह सिर्फ एक सेकंड के लिए होता है, वरना मामला गंभीर हो सकता था। हैरान करने वाले इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर b_mem_fun नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article