वायरल न्यूज़

Shocking Video: बेटे को जिंदा निगल गया अजगर, सिर पटक-पटककर रोया पिता, देखकर कांप उठेंगे आप

Viral Video: आप देख सकते हैं कि पिता बेसुध होकर बिलख रहा है। यह दृश्य बहुत ही ज्यादा भयावह है। इस दृश्य को देखकर लोगों की आत्मा कांप उठी है।यकीनन आप भी इस वीडियो को देखकर रोने लगेंगे।

Image

अजगर ने निगला इंसान(इंस्टाग्राम- girawadi__official)

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। वीडियो एक जंगल से सामने आया है, जहां एक विशाल अजगर जमीन पर पड़ा दिख रहा है। वहीं उसके पास एक शख्स सिर पीट-पीटकर रोता दिख रहा है। अजगर के पास कई सारे लोग खड़े भी दिखाई दे रहे हैं। अगर आप अजगर को गौर से देखेंगे तो उसका पेट काफी ज्यादा फूला दिखाई दे रहा है।

वीडियो देखकर कांप उठेंगे आप

दरअसल, इस अजगर ने एक शख्स को जिंदा निगल लिया है। अजगर ने जिसे जिंदा निगला है, वह पास बैठे रो रहे शख्स का बेटा बताया जा रहा है। आप देख सकते हैं कि पिता बेसुध होकर बिलख रहा है। यह दृश्य बहुत ही ज्यादा भयावह है। इस दृश्य को देखकर लोगों की आत्मा कांप उठी है।यकीनन आप भी इस वीडियो को देखकर रोने लगेंगे। देखें वीडियो-

आपको बता दें कि इसके बाद का एक और वीडियो भी है, जिसमें लोग उस अजगर के पेट को चीरकर शख्स को बाहर निकालते हैं। बता दें कि जैसे ही अजगर का पेट फाड़ा जाता है। उसमें से एक इंसान का मृत शरीर बाहर निकालता है। पूरी घटना ने यूजर्स को झकझोर कर रख दिया है। इस हैरान करने वाले वीडियो को इंस्टाग्राम पर girawadi__official नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि वीडियो कब का और कहां का है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article