वायरल न्यूज़

Viral Video: लड़की के साथ कार में बैठकर बर्गर खा रहा था लड़का! तभी दनादन गोलियां बरसाने लगा पुलिसकर्मी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 9, 2022, 07:43 PM IST

Shocking Video: पीड़ित युवक कैंटू अपनी एक लड़की दोस्त के साथ कार लेकर बीते रविवार को मैकडॉनल्ड्स गया था। यहां उसने पार्किंग में कार खड़ी की और बर्गर लेकर आया। इसके बाद अपनी कार में आराम से बैठकर बर्गर खा रहा था। तभी एक पुलिसकर्मी आकर उस पर फायरिंग करने लगता है।

Image

युवक पर फायरिंग

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो
  • पुलिसकर्मी ने युवक पर की दनादन फायरिंग
  • युवक कार में बैठकर खा रहा था बर्गर

Shocking Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यह वीडियो अमेरिका का है। वीडियो में एक युवक कार में बैठकर बर्गर खाता नजर आ रहा है। इसी बीच वहां पर पुलिस आती है और उस पर दनादन गोलियां बरसाने लगती है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के होश उड़ गए हैं। वीडियो के अनुसार, यह घटना अमेरिका में पिछले दिनों घटी, जब एक पुलिसकर्मी ने कार में आराम से बैठकर बर्गर खा रहे लड़के पर दनादन गोली बरसाई।

वीडियो में दिख रहा लड़का 17 साल का बताया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, वह एक लड़की के साथ कार में बैठकर बर्गर खा रहा था। वीडियो के अनुसार, पीड़ित युवक का नाम जहां एरिक कैंटू है। वहीं उस पर फायरिंग करने वाले पुलिसकर्मी का नाम जेम्स ब्रेनैंड था। बताया जा रहा है कि वीडियो सामने आने के बाद पुलिसकर्मी को बर्खास्त कर दिया गया है। खबर के अनुसार, पीड़ित युवक कैंटू अपनी एक दोस्त के साथ कार लेकर बीते रविवार को मैकडॉनल्ड्स गया था। यहां उसने पार्किंग में कार खड़ी की और बर्गर लेकर आया। इसके बाद अपनी कार में आराम से बैठकर बर्गर खा रहा था। देखें वीडियो-

पुलिसकर्मी ने चलाई दनादन गोलियां

इसी बीच वहां पुलिसकर्मी पहुंच गया और उसने कार का दरवाजा खोलने के लिए कहा। पुलिसकर्मी ने कार का दरवाजा खोलने पर युवक से बाहर आने के लिए कहा। हालांकि, युवक कार से बाहर नहीं आया और उसने पूछा कि पुलिसकर्मी उसे ऐसा करने के लिए क्यों कह रहा है। युवक ने पुलिसकर्मी की बात नहीं मानी। इसके बाद पुलिसकर्मी ने उसे पकड़ने की कोशिश की। इसी क्रम में युवक ने अपनी कार स्टार्ट की और वहां से जाने लगा। इसके बाद पुलिसकर्मी ने अपनी बंदूक निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। आप देख सकते हैं कि पुलिसकर्मी युवक की कार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने लगता है। फिलहाल युवक अस्पताल में भर्ती है और उसे ज्यादा चोट नहीं आई हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article