वायरल न्यूज़

है कोई टक्कर में! आपने साइकिल तो बहुत चलाई होगी, पर ऐसे नहीं जैसे ये शख्स चला रहा है

Video Viral: सोशल मीडिया पर हर दिन सैकड़ों वीडियो वायरल होती हैं, लेकिन इन दिनों एक ऐसा वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है जिसे देखकर हर कोई हैरान है। इस वायरल वीडियो में एक लड़का साइकिल चला रहा है लेकिन खास बात यह है कि उसने साइकिल का हैंडल बिल्कुल भी नहीं पकड़ा हुआ।

Image

आपने ऐसे कभी साइकिल चलाई है(Instagram)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हम लोग हर तरह-तरह की वीडियो देखते हैं। एक दिन में में सैकड़ों और हजारों वीडियो पोस्ट की जाती है। ऐसे में हर कोई सारा वीडियो तो नहीं देख पता है। वह उस वीडियो ज्यादा से ज्यादा लोग देख लेते हैं। जो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा होता है। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे जिसने भी एक बाद देखा उसका मन नहीं भरा, इसलिए लोग बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं। इंटरनेट पर जो वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडियो देखने बाद लोगों को नहीं हुआ यकीन

उसमें एक लड़का जिसके सिर पर लकड़ी या फिर लोहे का सामान रखा हुआ है। जिसे उसने दोनों हाथों से पकड़ा हुआ है और फिर बिना हैंडल पकड़े पैरों से साइकिल भी चला रहा है। सोशल मीडियो यूजर्स शख्स के बैलेंस देखकर हैरान हैं कि ये कैसे संभव हो सकता है और अगर संभव है भी तो अब यह इसे रोकेगा कैसे? वीडियो को देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे और आपके भी मन में यही सवाल आएगा कि आखिर ये कैसे हो सकता है?

इंटरनेट यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर humoursgagg नामक अकाउंट पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है 'वान्ट फन'। इस वायरल वीडियो को जमकर देखा जा रहा है। अब वीडियो देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने जमकर कमेंट्स किए हैं। पहले ने लिखा: "मैं सोच रही हूं कि ये अब ब्रेक कैसे लगाएगा", दूसरे ने लिखा: "ये कला सिर्फ गरीबों में होती हैं", तीसरे ने लिखा: "एलन मस्क की टेस्ला खतरे में",

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article