Lover Video: अपने प्यार का इजहार करने के लिए लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपनी प्रेमिका 'पूजा' के प्यार में इतना पागल होता है कि बिजली के खंभे में चढ़ जाता है। हो सकता है कि उसकी प्रेमिका उससे नाराज हो और प्रेमिका को मनाने के लिए युवक खंभे पर चढ़ा हो।
शॉकिंग वीडियो वायरल
वीडियो में देखा जा सकता है कि खंभे में चढ़कर एक युवक पूजा-पूजा चिल्ला रहा है। वह बार-बार 'पूजा..आई लव यू' बोलता सुनाई दे रहा है। वहीं किसी ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। जहां से वीडियो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स जिस बिजली के खंभे पर चढ़ा हुआ है। उसके दोनों तरफ खतरनाक तार लगे हुए हैं। शख्स के हाथ में एक मोबाइल फोन नजर आ रहा है। ऐसा लग रहा है कि शख्स वीडियो कॉल में अपनी गर्लफ्रेंड से बात कर रहा है। देखें वीडियो-
जिस तरह युवक अपनी गर्लफ्रेंड से बात कर रहा है, ऐसा लगता है कि वह उसे बेपनाह मोहब्बत करता है। खंभे पर चढ़कर वह जोर-जोर से चिल्लाता है, 'पूजा.. आई लव यू, पूजा.. आई लव यू।' रिपोर्ट्स के अनुसार, शख्स अपनी गर्लफ्रेंड के लिए प्यार का इजहार कर रहा है। इसके साथ ही उसने अपना जान जोखिम में डाल दिया है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि वीडियो कहां का है। वीडियो को _itz_sonu_beawar नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से अपलोड किया गया है।
