वायरल न्यूज़

Funny Video: बाइक चुराकर भाग रहा था चोर, मालिक ने अनोखे अंदाज में पकड़ा रंगे हाथों

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 6, 2022, 03:12 PM IST

Funny Video: एक चोर दिन दहाड़े बाइक चुराकर भाग रहा था। लेकिन, मालिक ने अनोखे अंदाज में दोस्त की मदद से उसे पकड़ लिया। इस वीडियो को देखने के बाद लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे हैं।

Image

बाइक चुराना चोर को पड़ा भारी, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • दिन दहाड़े बाइक चुरा रहा था चोर
  • मालिक ने रंगे हाथ चोर को पकड़ा
  • सोशल मीडिया पर चोरी का मजेदार वीडियो वायरल

Funny Video: देश-दुनिया में चोरी, लूट, स्नेचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। लाख कोशिशों के बावजूद इन आपराधिक घटनाओं पर लगाम नहीं लग रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी आपको एक से एक चौंकाने वाले वीडियो (Chori Funny Video) देखने को मिल जाएंगे। हालांकि, कई बार चोर रंगे हाथ भी पकड़े जाते हैं। इसी कड़ी में चोरी का एक ऐसा वीडियो (Trending Video) सामने आया है, जिसे देखकर आप जमकर ठहाके भी लगाएंगे और हैरानी भी होगी। क्योंकि, मालिक ने अनोखे अंदाज में चोर को रंगे हाथों पकड़ा है। जिसका वीडियो वायरल हो गया है और लोग इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में एक चोर दिन दहाड़े बाइक चुराकर भाग रहा था। लेकिन, उसकी किस्मत खराब निकली और मालिक ने रंगे हाथों उसे पकड़ लिया। वीडियो में आप देख सकते हैं चोर बाइक को हाथ से खींचते हुए लेकर जा रहा है। बाइक का मालिक चोर को बाइक चुराते हुए देख चुका था। लिहाजा, उसने अपने एक दोस्त के साथ उसका पीछा करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं मालिक का दोस्त पूरे मामले को मोबाइल में रिकॉर्ड भी कर रहा था। उसने पहले चोर से कुछ सवाल भी पूछे। एक पूछता है कि बाइक कब खरीदा। चोर कहता है दो हफ्ते पहले। फिर गाड़ी का नंबर पूछता है, जिसके बाद चोर नंबर प्लेट की ओर झांकने लगता है। इसके बाद क्या होता है आप खुद वीडियो में देख लें...

वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

वीडियो देखकर जरूर आपकी हंसी भी छूट गई होगी। सोच रहे होंगे कि आखिर ये कैसा चोर है भाई? अब यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'videonation.teb' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब दो हजार लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि जब इसे चोरी करना आता ही नहीं है, तो चोर क्यों बन गया?

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article