Zambia viral video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने खासकर बिहार के लोगों को गर्व महसूस कराया है। इस वीडियो की खास बात यह है कि यह भारत में नहीं, बल्कि अफ्रीकी देश जांबिया में शूट किया गया है। यहां बिहार दिवस 2026 बड़े ही उत्साह और धूमधाम से मनाया गया, जिसमें स्थानीय लोगों के साथ-साथ भारतीय समुदाय ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी संस्कृति की झलक साफ देखने को मिली। जैसे ही भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh song viral song) का मशहूर गाना ‘लॉलीपॉप लागेलू’ बजा, वहां मौजूद लोग झूम उठे।
दुनिया के दूसरे देशों में भी बना चुका अपनी पहचान
हैरानी की बात यह थी कि इस गाने पर सिर्फ भारतीय ही नहीं, बल्कि जांबिया के लोग भी पूरे जोश के साथ डांस करते नजर आए। इससे यह साफ हो गया कि भोजपुरी संगीत (Bhojpuri song Lollipop Lagelu) अब सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि दुनिया के दूसरे देशों में भी अपनी पहचान बना चुका है। इस आयोजन में लोगों ने पारंपरिक भारतीय कपड़े पहन रखे थे, जिससे माहौल पूरी तरह देसी लग रहा था। स्टेज को भी खास तरीके से सजाया गया था। बैकग्राउंड में बिहार का नक्शा, तिरंगा और बौद्ध विहार की तस्वीरें लगाई गई थीं, जो वहां मौजूद लोगों को अपने देश और संस्कृति से जोड़ रही थीं।
Viral Video में दिखा एक छोटा सा बिहार
ऐसा लग रहा था जैसे जांबिया में ही एक छोटा सा बिहार बस गया हो। वीडियो (social media viral video) में दर्शकों का उत्साह भी देखने लायक था। लोग नाच-गाकर इस खास दिन का जश्न मना रहे थे और अपनी संस्कृति पर गर्व कर रहे थे। यह नजारा दिखाता है कि चाहे लोग दुनिया के किसी भी कोने में क्यों न हों, अपनी जड़ों और परंपराओं से जुड़े रहते हैं। कुल मिलाकर अगर कहा जाए तो यह वीडियो न सिर्फ मनोरंजन का साधन है, बल्कि यह भी दिखाता है कि भारतीय संस्कृति और खासकर भोजपुरी संगीत अब पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रहा है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
