वायरल न्यूज़

मस्ती, मजाक और फिर.. लड़की ने लंगूर को छेड़ा तो जानवर ने सिखाया खतरनाक सबक

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jul 17, 2023, 08:42 AM IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की लंगूर को परेशान करती है और फिर लंगूर लड़की का बाल पकड़ लेता है और अच्छा सबक सिखाता है।

Image

Image Credit - Instagram

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़की ने किया लंगूर को परेशान
  • फिर लंगूर ने सिखाया लड़की को सबक
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Animals Viral Video: हाल ही में इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल की गई है, जिससे हर इंसान को सबक लेनी चाहिए कि बेजुबानों को कभी भी बेवजह परेशान ना करें। ये कभी भी भारी पड़ सकती है। जैसा कि इस वीडियो में देखने को मिल रहा है। इस वीडियो में एक लड़की चिड़ियाघर में लंगूर को देखने जाती है और जो होता है, वह बेहद खतरनाक है। यूजर्स भी लड़की की इस गलती पर काफी भड़क रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में जब लड़की चिड़ियाघर में जाती है तो लंगूर को बेवजह हाथ मारती है और फिर क्या.. लंगूर गरम हो जाता है और तुरंत वह लड़की के बाल पकड़ लेता है, जिसे ना तो लड़की और ना ही उसका दोस्त छुड़ा पाता है। ऐसे में एक बार छोड़ने के बाद जब लड़की उस रास्ते से आगे बढ़ने लगती है और लंगूर फिर से लड़की का बाल पकड़ लेता है। लेकिन इस बार लड़की की किस्मत सही होती है। ऐसे में लंगूर की ये सीख लड़की हमेशा याद रखेगी।

लंगूर ने लड़की को सिखाया अच्छा सबक

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि अब तो दीदी स्वाद आ ही गया होगा, जानवरों को ऐसी सेवा मिलती रहनी चाहिए। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि इससे बेहतर सबक लड़की के लिए और कुछ हो ही नहीं सकता। इस वीडियो को अब तक काफी लाइक्स मिल चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ता author

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में... और देखें

End of Article