Subway Surfers गेम तो खूब खेला होगा, अब देखिए असली वाला भोपाल वर्जन, दिल बाग-बाग हो जाएगा

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jul 16, 2023, 06:25 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो आपको मोबाइल में खेला हुआ वो गेम याद दिला देगा, जो आज भी सभी का फेवरेट बना हुआ है। वीडियो में लड़के ने Subway Surfers की तरह साइकिल चलाई है, जो काफी शानदार है।

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़के ने खतरनाक तरीके से चलाई साइकिल
  • देख Subway Surfers की आ जाएगी याद
  • जमकर वायरल हो रहा ये शानदार वीडियो

Bicycle Stunt Video: इंस्टाग्राम पर वैसे तो स्टंट के आपने काफी सारे वीडियोज देखे होंगे, लेकिन आज जो वीडियो हम आपको दिखाने वाले हैं, उससे आप सभी की कहीं न कहीं यादें जरूर जुड़ी हुई है। जी हां, इस वीडियो को देखने के बाद आपको एक गेम की याद आ जाएगी, जो लगभग अधिकतर लोगों में मोबाइल फोन में कभी हुआ करता था और शायद आज भी है। इस गेम का नाम है- Subway Surfers

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़का साइकिल के साथ कुछ इस तरह से स्टंट करता नजर आ रहा है, जैसे हम अपने Subway Surfers गेम खेल रहे हो। जी हां, फर्क सिर्फ इतना है कि ये लाइव देखने को मिलेगा। बिल्कुल वैसे ही साइकिल को उड़ाकर दूसरे साइड लाना और फिर बोर्ड के नीचे से निकलना, ए टू जेड आपको इस गेम की याद दिलाएगी। इस वीडियो के कैप्शन में आपको सबवे सर्फर्स भोपाल वर्जन भी लिखा हुआ दिख जाएगा।

End of Feed