अध्यात्म

Aaj Ka Panchang: आज ​​​देव दिवाली पर कार्तिक पूर्णिमा और पुष्कर स्नान का विशेष संयोग, पंचांग से जानें दिनभर के शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 24 November 2026: आज 24 नवंबर को देव दिवाली के शुभ दिन कई व्रत-त्योहार हैं। चलिए पंचांग से जानें आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त, व्रत-त्योहार की लिस्ट, सूर्योदय का समय और नक्षत्र आदि के बारे में।

Image

24 नवंबर का पंचांग

24 November 2026 Ka Panchang: द्रिक पंचांग के अनुसार, 24 नवंबर 2026 के दिन का आरंभ कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि से हुआ है। आज पूर्णिमा तिथि रात 08:23 बजे तक रहेगी। इसके बाद प्रतिपदा तिथि रहने वाली है। साथ ही आज कार्तिक स्नान का अन्तिम दिन, देव दिवाली, गुरु नानक जयन्ती, पुष्कर स्नान, कार्तिक रथ यात्रा और कार्तिक पूर्णिमा व्रत भी है। इसके अलावा भीष्म पंचक का समापन हो रहा है। चलिए पंचांग से अब जानें 24 नवंबर 2026, मंगलवार के दिन की ज्योतिषीय गणना।

नक्षत्र

कृत्तिका नक्षत्र से आज के दिन का आरंभ हुआ, जो रात 11:25 बजे तक रहेगा। इसके बाद रोहिणी नक्षत्र रहने वाला है।

चन्द्र मास और सम्वत

  • शक संवत- 1948 पराभव
  • गुजराती संवत- 2083 कालयुक्त
  • विक्रम संवत- 2083 सिद्धार्थी
  • चन्द्र मास- कार्तिक (पूर्णिमान्त और अमान्त)
  • प्रविष्टे/गते: 9

सूर्योदय से लेकर चन्द्रास्त तक का समय

24 नवंबर 2026 को सूर्योदय सुबह 06 बजकर 51 मिनट पर होगा, जबकि सूर्यास्त शाम 05 बजकर 25 मिनट पर होगा। आज चंद्रोदय शाम 05 बजकर 01 मिनट पर होगा, जबकि चन्द्रास्त नहीं होने वाला है।

दिशा शूल, चंद्र वास और कुंभ चक्र

  • दिशा शूल उत्तर में है।
  • अग्निवास पृथ्वी पर है।
  • चन्द्र वास सुबह 07:21 बजे तक पूर्व में है। इसके बाद दक्षिण दिशा पर रहेगा।
  • राहु वास पश्चिम दिशा में है।
  • कुम्भ चक्र उत्तर दिशा में है।
  • शिववास रात 08:23 बजे तक श्मशान में है। इसके बाद गौरी के साथ रहेगा।

आज के शुभ-अशुभ योग

परिघ योग आज प्रात: काल से प्रभावी है, जिसका समापन दोपहर 04:05 बजे होगा। इसके बाद शिव योग रहने वाला है। इसके अलावा सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 06:51 बजे से रात 11:25 बजे तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग के समाप्त होते ही आडल योग का आरंभ होगा, जो कल 25 नवंबर की सुबह 06:52 बजे तक प्रभावी रहेगा।

टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें- ऋग्वेद के पहले श्लोक में क्या है? जानें अर्थ

24 नवंबर 2026 के शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05:03 से 05:57 बजे तक
  • प्रातः सन्ध्या: सुबह 05:30 बजे से 06:51 बजे तक
  • अभिजित मुहूर्त: सुबह 11:47 बजे से दोपहर 12:29 बजे तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 01:53 बजे से 02:36 बजे तक
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 05:22 बजे से 05:49 बजे तक
  • सायाह्न सन्ध्या: शाम 05:25 बजे से 05:45 बजे तक
  • अमृत काल: रात 09:16 बजे से 10:42 बजे तक
  • निशिता मुहूर्त: रात 11:41 बजे से मध्य रात्रि 12:35 बजे तक

24 नवंबर 2026 के अशुभ मुहूर्त

  • राहुकाल: दोपहर 02:46 बजे से 04:05 बजे तक
  • यमगण्ड: सुबह 09:29 बजे से 10:48 बजे तक
  • गुलिक काल: दोपहर 12:08 बजे से 01:27 बजे तक
  • दुर्मुहूर्त: सुबह 08:57 बजे से 09:40 बजे तक और सुबह 10:47 बजे से 11:41 बजे तक
  • भद्रा: सुबह 06:51 बजे से 10:05 बजे तक
  • वर्ज्य: दोपहर 12:43 बजे से 02:09 बजे तक

सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति

सूर्य ग्रह आज 24 नवंबर को वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र में रहेंगे। चंद्र ग्रह की बात करें तो वो सुबह 07:24 बजे मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में गोचर करेंगे। इसके अलावा चंद्र का सुबह 02:01 बजे कृत्तिका नक्षत्र में गोचर हुआ है, जिसके बाद आज रात 11:24 बजे चंद्रमा फिर से नक्षत्र गोचर करते हुए रोहिणी में प्रवेश करेंगे।

करण

विष्टि करण से आज के दिन का आरंभ हुआ, जो सुबह 10:05 बजे तक है। इसके बाद बव करण रात 08:23 बजे तक प्रभावी रहेगा। दिन के अंत में आज बालव करण रहने वाला है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी दिए गए पंचांग के आधार पर तैयार की गई है। अलग-अलग क्षेत्र और पंचांग पद्धति के अनुसार तिथि एवं समय में मामूली अंतर संभव है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Nidhi Jain
निधि जैनauthor

निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। पढ़ने और लिखने के प्रति इनकी रुचि ही इन्हें जर्नलिज्म की ओर लेकर आई। निधि अब तक हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article