वायरल न्यूज़

VIDEO: ठुमके लगाने में मस्त थी आंटियां, बीच में आ गया बच्चा, फिर जो हुआ उसे देख नहीं रुकेगी हंसी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 12, 2022, 09:55 AM IST

Aunty Ka Dance Video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो आंटियां मस्त होकर डांस कर रही हैं। तभी एक बच्चा भी डांस करते हुए वहां पहुंच जाता है। फिर जो उसकी हालत हुई उसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।

Image

आंटी ने तो गजब कर दिया...(Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • दो आंटियां मस्त होकर डांस कर रही थीं
  • अचानक बीच में आ गया एक मासूम बच्चा
  • वीडियो देखकर जमकर ठहाके लगाएंगे

Aunty Ka Dance Video: सोशल मीडिया पर रोजाना एक से एक मजेदार वीडियो (Dance Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Funny Video) हंसाने वाले होते हैं, जबकि कुछ को देखकर हैरानी होती है। वहीं, कुछ वीडियो को देखकर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपको हंसी भी आएगी और हैरानी होगी। क्योंकि, इस वीडियो (Trending Video) में एक आंटी मस्त होकर डांस कर रही थी। तभी बीच में एक मासूम बच्चा आ गया, फिर जो उसकी हालत हुई उसे देखकर एक पल के लिए आप भी दंग रह जाएंगे। आलम ये है यह मजेदार वीडियो (Viral Video) सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।

ये तो हम सब जानते हैं कुछ लोगों में डांस को लेकर काफी क्रेज होता है। उन्हें जहां मौका मिलता है डांस करने लगते हैं। इतना ही नहीं कुछ लोग तो डांस करते वक्त ये भी भूल जाते हैं कि उनके आस-पास भी कोई है। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं दो महिलाएं मस्त होकर डांस कर रही हैं। जिस अंदाज में दोनों डांस कर रही हैं, उन्हें बिल्कुल ही अहसास नहीं होता है कि उनके आस-पास एक बच्चा भी है। बच्चा भी उनके साथ डांस करने लगता है। बच्चा डांस करते-करते महिलाओं के बीच पहुंच जाता है। फिर बच्चे की क्या हालत होती है आप खुद वीडियो में देख लें...

डांस के चक्कर में ये क्या हो गया...

वीडियो देखकर जरूर आपको हंसी आ रही होगी। साथ ही बच्चे के बारे में भी सोच रहे होंगे कि उसकी क्या हालत हुई होगी। हालांकि, यूजर्स को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और मजे लेते हुए इस वीडियो को देख रहे हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'royal_x_himanshu' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 38 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि बच्चे को कुछ हुआ तो नहीं। एक ने लिखा, 'बच्चा रोलर की गिरफ्त में'। एक अन्य यूजर ने लिखा, ' बच्चे की तो जान निकल गई'।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article