वायरल न्यूज़

Shocking Video: बेड पर लेटकर अजगर के साथ रील्स बना रही थी महिला, देखें फिर क्या हुआ आगे

Reels with Python: आप देख सकते हैं कि एक महिला बेड पर लेटकर रील्स बना रही है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि महिला ने रील्स बनाते हुए एक अजगर को अपने हाथों से पकड़ा है।

Image

अजगर के साथ रील्स (इंस्टाग्राम)

Reels with Python: सोशल मीडिया पर वायरल होने और कुछ लाइक्स के चक्कर में आजकल लोग कुछ भी करने को तैयार बैठे हैं। आपने न सिर्फ बच्चों और युवाओं को बल्कि बुजुर्गों को भी ऊटपटांग हरकतें करते हुए वीडियो बनाते देखा है। वीडियो बनाकर वह इन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैं और वायरल होने की चाह रखते हैं। इसके साथ ही उन्हें लाइक्स और कमेंट की भी चाह होती है। इसी क्रम में हम आपके लिए बहुत ही हैरान करने वाला वीडियो लेकर आए हैं।

रूह कंपाने वाला वीडियो

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला बेड पर लेटकर रील्स बना रही है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि महिला ने रील्स बनाते हुए एक अजगर को अपने हाथों से पकड़ा है। आप देख सकते हैं कि महिला अजगर के साथ रील्स बना रही है। इस दौरान अजगर महिला के हाथों से चलते हुए उसके शरीर के अन्य अंगों तक पहुंचता है। हालांकि, महिला को जरा भी डर नहीं है कि अजगर उसके ऊपर हमला कर सकता है। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि महिला बिना डरे अजगर के साथ रील्स बना रही है। महिला को अजगर के साथ रील्स बनाता देख लोगों की हालत खराब हो रही है। इस हैरान करने वाले वीडियो को इंस्टाग्राम पर mazz666_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article