वायरल न्यूज़

OMG: पत्नी ने वैलेंटाइन गिफ्ट लेने से किया इंकार, पति ने कूड़े में फेंक दी डेढ़ करोड़ रुपये की कार

Ajab Gajab News: एक पति का अपनी पत्नी के साथ रिश्ता थोड़ा खराब चल रहा था। इसके बाद पति ने अपने रिश्ते को बचाने के लिए बहुत ही नायाब कोशिश की। पति ने अपनी पत्नी को वैलेंटाइन डे के मौके पर एक शानदार उपहार दिया।

Image

पति ने कूड़े में फेंक दी कार (ट्विटर)

Ajab Gajab News: वैलेंटाइन डे के मौके पर पति अपने पत्नी को लग्जरी चीजें गिफ्ट करते हैं। हालांकि, कई बार यह दांव उल्टा पड़ जाता है। इसी क्रम में रूस से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसके बारे में जानकर लोगों के होश उड़ गए। रूस में एक पति ने अपनी पत्नी को वैलेंटाइन गिफ्ट के तौर पर डेढ़ करोड़ की लग्जरी कार गिफ्ट की थी। हालांकि, कुछ ऐसा हुआ कि पत्नी ने कार लेने से इंकार कर दिया। इसके बाद पति ने डेढ़ करोड़ रुपये की कार को कूड़ेदान में फेंक दिया।

पत्नी को सरप्राइज देना पड़ा महंगा

यह हैरान करने वाला मामला रूस की राजधानी मॉस्को के नजदीक माइटिश्ची से सामने आया है। यहां एक पति का अपनी पत्नी के साथ रिश्ता थोड़ा खराब चल रहा था। इसके बाद पति ने अपने रिश्ते को बचाने के लिए बहुत ही नायाब कोशिश की। पति ने अपनी पत्नी को वैलेंटाइन डे के मौके पर एक शानदार उपहार दिया। पति ने अपनी पत्नी को पोर्श मैकन कार उपहार में दी। भारत में इस कार की कीमत तकरीबन डेढ़ करोड़ रुपये है। हालांकि, पत्नी को यह गिफ्ट पसंद नहीं आया। इसके बाद उसने पति से गिफ्ट लेने से इंकार कर दिया।

पत्नी के इंकार करने के बाद पति ने जो किया, उसके बार में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। बता दें कि पति ने इस लग्जरी कार को कूड़ेदान में फेंक दिया। बता दें कि पति जो कार अपनी पत्नी को गिफ्ट कर रहा था, वह नई कार नहीं थी। यह कार पुरानी थी और थोड़ा क्षतिग्रस्त थी। पति का प्लान था कि वह इस कार को ठीक कराकर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अपनी पत्नी को भेंट करेगा। हालांकि, वैलेंटाइन डे पर ही उसने अपनी पत्नी को सरप्राइज देने की कोशिश की और क्षतिग्रस्त कार ही गिफ्ट कर दी।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article