वायरल न्यूज़

Viral Video: जय श्रीराम का नारा लगा बच्चे ने बैट से लगाया इतना दमदार शॉट, लोग बोले- आगे चलकर बनेगा कोहली

Viral Video:वीडियो में सबसे खास बात यह है कि बच्चा शॉट लगाने से पहले जय श्रीराम का नारा लगाता है। जय श्रीराम के नारे के बाद बच्चा बैट से जो शॉट लगा​​ता है, वह बहुत ही दमदार होता है। इस शॉट को देखकर एक बार के लिए आप भी सोच में पड़ जाएंगे।

Image

जय श्रीराम का नारा (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ अलग देखने को मिलता है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो ऐसे वायरल होते हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो इन दिनों जबरदस्त सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपको मजा ही आ जाएगा। वायरल वीडियो एक छोटे से बच्चे से जुड़ा है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि बच्चा अपने घर के बाहर क्रिकेट खेल रहा है। वीडियो में आप बच्चे को बैटिंग करते देख सकते हैं।

बच्चे ने लगाया जबरदस्त शॉट

वीडियो में सबसे खास बात यह है कि बच्चा शॉट लगाने से पहले जय श्रीराम का नारा लगाता है। जय श्रीराम के नारे के बाद बच्चा बैट से जो शॉट लगाता है, वह बहुत ही दमदार होता है। इस शॉट को देखकर एक बार के लिए आप भी सोच में पड़ जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा अपने घर के प्रांगड़ में क्रिकेट खेल रहा है। उसने अपने हाथ में बैट पकड़ा हुआ है। देखा जा सकता है कि बैट चलाने से पहले बच्चा गाना गाता है, 'भारत का बच्चा-बच्चा जय-जय श्रीराम बोलेगा।' देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि जय श्रीराम का नारा लगाने के बाद बच्चा बैट से बहुत ही जोरदार शॉट लगाता है। यहां तक कि बच्चे के साथ खेल रहे दूसरे बच्चे भी उसके शॉट को देखकर हैरान रह जाते हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग बच्चे की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article