वायरल न्यूज़

VIDEO: स्कूटी एक...सवार आठ, आठवें बंदे को खोजना आपके लिए होगा मुश्किल

Viral Video: सोशल मीडिया पर इस समय एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें स्कूटी पर तीन-चार नहीं बल्कि आठ लोग सवार नजर आते हैं। आठवें शख्स को पहचानना भी मुश्किल है, जिसे देखकर यूजर्स हैरान रह गए और मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

Image

आठवें बंदे को खोजना आपके लिए होगा मुश्किल(Instagram)

सोशल मीडिया पर ऐसी-ऐसी वीडियो वायरल होती है। जिसे देखने के बाद आप कल्पना नहीं कर सकते, पहली बार में देखने पर यही लगता है भला ऐसा हो सकता है क्या? आज के वायरल वीडियो के बारे में बता करें उससे पहले हमारा आपसे एक सवाल है आप सबने स्कूटी की सवारी तो की ही होगी। आपमें से तो कईयों के घर में दुपहिया वाहन के रूप में स्कूटी या फिर बाइक भी होगी। वैसे तो दुपहिया वाहन पर ट्रिपल बैठा कर चलाने पर चालान कट जाता है।

आठवें शख्स को खोजना थोड़ा मुश्किल

पर फिर भी आपने अपनी स्कूटी पर ज्यादा से ज्यादा कितने लोगों को बैठाया होगा। शायद तीन से चार लोग। पर इस समय जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उस वीडियो को देखने के बाद आपको भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। पर यह सच है। इस वायरल वीडियो में तीन या चार नहीं बल्कि स्कूटी पर आठ-आठ लोग सवार हैं। आठवां तो वहां पर सवार है, जहां पर आप उसे आसानी से खोज भी नहीं पाएंगे।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्कूटी पर सवार होकर आठ लड़के सड़क पर जा रहे होते हैं। इतने में पीछे से कोई उनकी वीडियो बनाते हुए उनसे बात करता है। जिसमें वीडियो बना रहा शख्स उन सड़कों से कहता है कि हाय! बोलो इधर देखो।जब वह लड़के उसकी बातों पर ध्यान नहीं देते तो वह सख्स फिर कहता है हेलो ब्रो! फिर वीडियो बना रहा शख्स स्कूटी पर सवार लड़कों को गिनते लगता है। जिसके बाद स्कूटी की हेडलाइट पर बैठा शख्स कहता है नीचे देखो नीचे। जिसके बाद आठवें बंदे की गिनती होती है।

लोग बोले-भाई चारा ऑन टॉप

फिर स्कूटी की हेडलाइट पर बैठा शख्स बाय और गुड नाइट बोलता है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर msbakshi07 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसको देखने के बाद सोशल मीडिय यूजर्स ने भी मजेदार कमेंट्स किए हैं। जिसमें पहले ने लिखा: "आठवा बंदा तो बताया तब दिखा", दूसरे ने लिखा: "ब्रो आठ लोग तो कार में भी फिट नहीं आते", तीसरे ने लिखा: "भाई चारा ऑन टॉप"

monu jha
मोनू झा author

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कं... और देखें

End of Article