वायरल न्यूज़

कोलकाता में दो दिन बिताकर महिला ने मुंबई के लिए जताया प्यार तो इंटरनेट पर आए ऐसे रिएक्‍शन, देखें

Viral Post: महिला ने अपनी पोस्‍ट में लिखा कि, 'कोलकाता में दो दिन बिताने के बाद, मैं मुंबई की और भी अधिक सराहना कर रही हूं। यहां के लोग हर दिन को इतना सहज बना देते हैं कि कभी-कभी हम इसकी सराहना करना भूल जाते हैं।'

Image

कोलकाता का हावड़ा ब्रिज।

Viral Post: भारत के अलग-अलग शहर, वहां के खान-पान और संस्‍कृतियों में बेहतर की प्रतिद्वन्द्विता आपको सोशल मीडिया पर खूब देखने-सुनने को मिलती होगी। असल में ये एक कभी न खत्‍म होने वाली बहस है क्‍योंकि भारत का हर शहर किसी न किसी खासियत की चादर से ढका है। ये बातें हम इसलिए कह रहे हैं क्‍योंकि हाल ही में एक महिला की इसी मुद्दे से जुड़ी पोस्‍ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। मुंबई और कोलकाता में अपने अनुभव साझा करने के बाद महिला की पोस्‍ट ने सोशल मीडिया पर बहस को जन्‍म दिया। Reddit पर एक यूजर ने दोनों शहरों के बीच के अंतर को दर्शाया। पोस्‍ट को 'मुंबई: रहने के लिए एकमात्र स्थान' टाइटल देते हुए उसने कोलकाता में अपने अशांत अनुभवों को साझा किया, जिससे उसे एहसास हुआ कि वह मुंबई में दैनिक जीवन की सहजता को कितना महत्व देती है।

महिला ने अपनी पोस्‍ट में लिखा कि, 'कोलकाता में दो दिन बिताने के बाद, मैं मुंबई की और भी अधिक सराहना कर रही हूं। यहां के लोग हर दिन को इतना सहज बना देते हैं कि कभी-कभी हम इसकी सराहना करना भूल जाते हैं।' उन्‍होंने कोलकाता की अपनी यात्रा को याद किया, जहां एक रिक्शा चालक ने कथित तौर पर बहुत अधिक किराया मांगा और उनका सामान देने से इन्कार कर दिया जिसके कारण उनकी फ्लाइट लगभग छूट गई थी। उन्‍होंने बताया कि, 'कोलकाता के रिक्शा चालक और स्थानीय जनता को संभालना बहुत मुश्किल था। रिकी भैया बहुत ज़्यादा पैसे मांग रहे थे और एयरपोर्ट पर मेरा बैग छोड़ने को तैयार नहीं थे, यहाँ तक कि मेरी फ्लाइट में देरी हो गई। और एक बार कुछ अनजान आंटी ने मुझ पर चिल्लाते हुए कहा कि मैं ड्राइवर की बात सुनूं। यह बहुत ही असहज स्थिति थी, जिसका मैंने पहले कभी सामना नहीं किया था।

महिला ने मुंबई के बारे में लिखा कि, 'जब मैं मुंबई पहुंची, उफ्फ़! प्यार हो गया दोबारा। ओला भैया बहुत प्यारे थे, उन्होंने मेरा फ़ोन चार्ज किया, देर होने के बावजूद भी उन्होंने रास्ता बदल लिया क्योंकि मुझे कुछ लेना था। जब मैं काम से भरी हुई थी, तो एक अन्जान व्यक्ति ने दुकान का दरवाजा पकड़ा हुआ था और चौकीदार भैया ने मेरा बैग लिफ्ट तक छोड़ा। इस शहर में हर रात शांति से सोने के लिए आभारी हूं। मैं कहीं और नहीं सो सकती!' रेडिटर की पोस्ट ने तुरन्‍त स्‍पीड पकड़ी और वायरल हो गई।

सोशल मीडिया पर इस पोस्‍ट पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं। मुंबई के कई लोग जहां उससे सहमत थे, वहीं कुछ लोगों को लगा कि वह अपने अनुभव के आधार पर कोलकाता को गलत तरीके से आंक रही है। एक यूजर ने लिखा, 'बिल्कुल, मुंबई पूरी तरह से सुंदर है, भारत में यह रहने के लिए सबसे सुरक्षित और सबसे अच्छा शहर है, लोग इससे ईर्ष्या करते हैं और इसके लिए नफरत फैलाते हैं, जबकि वे मुंबईकरों की तरह 1% भी सभ्य नहीं हो सकते।' दूसरे ने कहा कि, 'मैंने काम के लिए भारत के शीर्ष 10 शहरों की यात्रा की है। मैं कह सकता हूं कि मुंबई सबसे प्यारा शहर है।' तीसरे ने कहा कि, 'शयद इसलिए कि मुंबई आपका घर है और हर कोई अपने घर के बारे में अच्छा महसूस करता है, यह स्वाभाविक है। एक बाहरी व्यक्ति के नजरिए से, मैंने जितना लोगों से बातचीत की है, उससे लोगों की राय अलग-अलग है। कोलकाता के मेरे एक दोस्त को वास्तव में मुंबई से नफरत थी क्योंकि यह शहर हमेशा निर्माणाधीन और महंगा है।'

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article