वायरल न्यूज़

Optical Illusion: इनमें से किस मोजे का जोड़ा गायब है, 10 सेकेंड में खोजने का चैलेंज हुआ वायरल

ऑप्टिकल इल्यूजन के इस चैलेंज में आपको तस्वीर में दिख रहे ढेर सारे जुराबों के बीच एक ऐसे जुराब को खोजना है, जिसका जोड़ा गायब है। इस चैलेंज को आपको मात्र 10 सेकेंड में पूरा करना है।

Image

तस्वीर में किस मोजे का दूसरा जोड़ा नहीं है (Image Credit - iStock)

Optical Illusion Challenge: सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली मजेदार चुनौतियां लोगों के टाइमपास के लिए सबसे बढ़िया साधन हैं। इससे उनके दिमाग और नजरों की भी परीक्षा हो जाती है। तरह-तरह की चुनौतियों को हल करना उनके दिमाग को और भी धारदार बनाता है। हाल में एक ऐसा ही चैलंज इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें लोगों के नजरों की कड़ी परीक्षा ली जा रही है।

तार पर लटके दिख रहे हैं मोजे

वायरल हो रही इस तस्वीर में कुछ मोजे कपड़े सुखाने वाले तारों पर लटके हुए हैं। सबके जोड़े एक-दूसरे से दूर कहीं ना कहीं लटके हुए नजर आ रहे हैं। मगर इनमें से एक मोजा ऐसा भी है, जिसका जोड़ा इस तस्वीर में है ही नहीं। आपको बस उसी मोजे को खोजकर अलग करना है ताकी उस बिना जोड़े वाले मोजे की पहचान की जा सके।
Which Sock has no pair

किस मोजे का दूसरा जोड़ा नहीं है (Image Credit - iStock)

क्या है चैलेंज?

इस वायरल चैलेंज (Viral Challenge) में लोगों को चुनौती दी गई है कि उन्हें 10 सेकेंड में एक ऐसे मोजे को खोजना है, जिसका जोड़ा दिए गए तस्वीर में मौजूद ही नहीं है। यूं तो इस चैलेंज को कई लोगों ने पूरा किया है मगर टाइम पर इस चैलेंज को पूरा करने वाले लोग गिने-चुने ही हैं। इस चैलेंज को मजेदार और रोचक इसमें दिए गए टाइम लिमीट ने ही बना रखा है। अगर आपमें इस चैलेंज को पूरा करने की कुव्वत है तो आप भी एक बार इसे ट्राई करके देख लीजिए।

ये भी पढ़ें:

सिर्फ 1% लोगों को ही मिली सफलता

बता दें कि इस चैलेंज का सक्सेस रेट मात्र 1% है। बाकी 99% लोग इस चैलेंज को समय पर पूरा नहीं कर पाएं। अब बारी आपकी है। देखते हैं कि क्या आप उस 1% क्लब का हिस्सा बन पाते हैं या फिर उन 99% लोगों की तरह ही उनकी नाव पर सवार होते हैं। तो जल्दी करें और ध्यान रहे कि समय निकल ना जाए। समय के खत्म होने से पहले आपको उस मोजे को खोजना है, जिसका जोड़ा इस तस्वीर में मौजूद नहीं है।

यहां है वह मोजा

जिन लोगों को वह मोजा मिल गया, वो समझें कि उनकी आंखें बहुत ही तेज हैं और उन्होंने उस 1% क्लब में अपनी जगह बना ली है। जिन लोगों को अब तक वह मोजा नहीं दिखा वे नीचे दी गई तस्वीर को देखें, हमने उस मोजे को खोजकर उस पर लाल गोल घेरा लगाया है।
Sock which has no pair is in red circle

ये रहा वह मोजा, जिसका कोई जोड़ा नहीं मिला (Image Credit - iStock)

ये देखिए वह बिना जोड़े वाला मोजा सबसे आखिरी में लड़की के पास लटकी हुई है। जो लोगों की नजरों को बार-बार चकमा दे रही थी।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

Pankaj Yadav
पंकज यादव author

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रें... और देखें

End of Article