वायरल न्यूज़

Viral News: मां ने अपने 10 साल के बच्चे की बांह पर बनवा दिया ऐसा टैटू, हो गई गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 23, 2022, 04:28 PM IST

Mother Tattoo Son: महिला अपने बेटे और अपने भाई के साथ रहती है। महिला को पता चला कि उसके बगल वाले घर में कोई टैटू बनाता है। इसके बाद महिला अपने बेटे को लेकर वहां गई। इस दौरान बेटे की बांह पर टैटू बनवाए गए। बताया जाता है कि बेटे की बांह पर मां ने अपना नाम लिखवा दिया।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • 10 साल के बच्चे के हाथ पर बना टैटू
  • स्कूल की नर्स ने बच्चे के हाथ पर देखा टैटू
  • पुलिस आई और बच्चे की मां को कर लिया गिरफ्तार

Mother Tattoo Son: टैटू युवाओं से लेकर बच्चों को भी बहुत पसंद होता है। आपने कई बुजुर्गों को भी टैटू बनवाते देखा होगा। लड़कियों में भी टैटू का बहुत क्रेज होता है। कुछ लोग तो अपनी पूरी बॉडी में ही टैटू बनवा लेते हैं। भारत में लोग अपने माता-पिता और भगवान का टैटू भी बनवाते हैं। इसी क्रम में एक मां का अपने 10 साल के बच्चे की बांह पर टैटू बनवाना भारी पड़ गया। इसके बाद मां को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर से सामने आई है।

10 साल के बच्चे के हाथ पर टैटू

मां का नाम क्रिस्टल थॉमस है। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर स्थित हाईलैंड मोटल में महिला अपने बेटे और अपने भाई के साथ रहती है। रिपोर्ट के अनुसार, महिला को पता चला कि उसके बगल वाले घर में कोई टैटू बनाता है। इसके बाद महिला अपने बेटे को लेकर वहां गई। इस दौरान बेटे की बांह पर टैटू बनवाए गए। बताया जाता है कि बेटे की बांह पर मां ने अपना नाम लिखवा दिया। यहां तक तो सब सही था, लेकिन अगले दिन जब बेटा स्कूल गया तो वहां बच्चों की देखरेख करने वाली नर्स ने बच्चे के हाथ में टैटू देखा।

मां और कलाकार हुए गिरफ्तार

दरअसल, बच्चे ने स्कूल की नर्स से अपने हाथों पर वैसलीन रगड़ने को कहा। जब नर्स ने उसका हाथ देखा तो उसे पता चला कि उसके हाथों पर एक बड़ा सा टैटू है। इसके बाद नर्स ने बच्चे से टैटू के बारे में पूछा। तब बच्चे ने बताया कि कैसे उसने टैटू बनवाया है। हालांकि, बच्चे ने यह भी बताया कि जब वह टैटू बनवा रहा था तब वहां पर उसकी मां नहीं थी। गौरतलब है कि अमेरिका के कानून के हिसाब से सिर्फ 18 साल से ज्यादा उम्र के लोग ही अपने शरीर पर टैटू बनवा सकते हैं। इसके बाद बच्चे की मां और टैटू कलाकार को गिरफ्तार कर लिया गया। एक्सपर्ट कहते हैं कि ध्यान न रखने पर टैटू शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article