Viral News: भारतीय व्यंजनों को उनके समृद्ध स्वाद और उनकी विविधता के लिए दुनिया भर में जाना पहचाना जाता है। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में मिनेसोटा स्थित द सीलकोटिंग गाईज नामक कंपनी के कर्मचारी हैं, जो एक घर के बाहर ड्राइववे को पक्का करने और सील करने में व्यस्त थे। एक कर्मचारी को यह कहते हुए सुना जा सकता है, 'इसकी खुशबू बहुत अच्छी है। उसने कहा कि हम छोटे डोनट्स या कुछ और खा सकते हैं। उसने पूछा कि क्या हमें कुछ चाहिए।' उन्होंने कहा, 'मुझे पता है, वे शायद कुछ न कुछ लेकर आएंगे। वे बहुत अच्छे हैं।'
बता दें कि, काम खत्म होने के बाद एक महिला अपने घर से दो डिस्पोजेबल प्लेट लेकर बाहर आई। हर प्लेट में तीन पीस वड़े और नारियल की चटनी थी। कंधे पर दुपट्टा डाले हुए साधारण कपड़े पहने महिला ने घर पर बने स्नैक्स को कामगारों को धन्यवाद देने के लिए दिया। क्रू ने उसे धन्यवाद देते हुए कहा, 'बहुत-बहुत धन्यवाद' और 'आप बहुत दयालु हैं।' स्नैक के बारे में जानने की उत्सुकता में उन्होंने उससे पूछा कि यह क्या है। उसने बताया, 'वड़ा। यह डोनट जैसा है, लेकिन मीठा नहीं, केवल मसालेदार।' जब कामगार नारियल की चटनी के साथ वड़े का आनंद ले रहे थे, तो उन्हें नाश्ते की तारीफ करते हुए सुना गया और उनमें से एक ने तो यहां तक कह दिया, 'फायर।'
इस दृश्य ने भारतीयों को गौरवान्वित किया, और कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में महिला की प्रशंसा की। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, 'यह भारत की सुंदर संस्कृति है। अतिथि देवो भव (अतिथि भगवान के बराबर है)।' दूसरे ने कहा कि, 'यह सिर्फ सद्भावना का एक संकेत है दोस्त, भारत में यह बहुत आम बात है।' तीसरे यूजर ने कहा कि, 'हमारी भारतीय संस्कृति दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है। बहुत दयालु है।' चौथे यूजर ने कहा कि, 'यह उनके लिए आपके द्वारा किए जा रहे काम के लिए आभार जताने जैसा है। भारतीय संस्कृति में भोजन और पानी उपलब्ध कराना न्यूनतम माना जाता है। इसलिए, हर कोई ऐसा करता है। मुझे यह देखकर आश्चर्य हुआ कि दुनिया के अन्य हिस्सों में ऐसा नहीं है।' पांचवें यूजर ने कहा कि, 'देखिए, वे इसे लेकर कितना खास महसूस कर रहे हैं। संस्कृति सही है।'
