वायरल न्यूज़

शख्स ने बजाया बीन खूब थिरका 'इच्छाधारी JCB', वीडियो देख आप भी नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स बोतल से पाउडर जैसी चीज JCB पर फेंककर डंडे को बीन की तरह बजाने लगता है। इसके बाद JCB 360 डिग्री घूमने लगती है, मानो नागिन डांस कर रही हो। इस अनोखे वीडियो को देखकर लोग खूब हंस रहे हैं और मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

Image

वीडियो देख आप भी नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी(Instagram)

Video Viral: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आप आए दिन सैकड़ों फनी वीडियो देखते होंगे। उसमें से कुछ तो इतने ज्यादा मजेदार होते हैं जिसे लोग बार-बार स्क्रॉल करके देखते हैं। क्योंकि वह जितनी बार देखते हैं। उनका मन नहीं भरता। इस समय ऐसा ही एक वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिस पर यूजर्स देखने के बाद तरह-तरह के फनी कमेंट्स कर रहे हैं। वीडियो के बारे में कुछ बताएं उससे पहले एक सवाल है ? आपने अपने जीवन में कभी ना कभी कोई नाग-नागिन वाली फिल्म देखी ही होगी।

वीडियो देख लोग हो रहे लोटपोट

अगर फिल्म नहीं देखी तो वह सीन जरूर देखा होगा। जहां पर एक सपेरा या फिर कोई तांत्रिक बीन बजाता है। जैसे ही वह ऐसा करता है कि नागिन (सांप) आकर नाचने लग जाती है। इस समय जो वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें भी कुछ ऐसा ही सीन देखा जा सकता है। पर फर्क इतना है कि फिल्म में सीन देखकर एक टाइम पर आपको डर लगता होगा, पर यहां पर आपको हंसी आएगी। क्योंकि वीडियो में दिख रहा यह शख्स बोतल में से कुछ सफेद पाउडर जैसी कोई चीज JCB पर फेंकता है।

जिसके बाद वह एक डंडा को बीन बनाकर बजाने लग जाता है। फिर क्रेन 360 डिग्री पर चारों तरफ घूमने लग जाती है। हालांकि वो खुद से नहीं घूमती है उसे घुमाने के लिए अंदर दूसरा व्यक्ति मौजूद होता है। हम देख सकते हैं कि इस वीडियो को मनोरंजन के लिए शूट किया गया है। जिसे इंस्टाग्राम पर vishalpatil6128 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। लोगों ने वीडियो के कमेंट्स में अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। पहले ने लिखा: "लड़के हैं कुछ भी कर सकते हैं, JCB को इच्छाधारी JCB बना सकते हैं", दूसनरे ने लिखा: "बड़ा डेंजर नाग है भाई साहब"

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article