Shocking Video: आज कल लोग मोबाइल फोन के इतने एडिक्टेड हो गए हैं कि कोई भी काम करते समय मोबाइल हाथ में ही लिए रहते हैं। कई ऐसे वीडियो सामने आ चुके हैं, जिसमें लोगों का मोबाइल पानी में चला जाता है। इसी क्रम में एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप चौंक जाएंगे। वीडियो एक महिला से जुड़ा है, जो कुकिंग करते समय भी एक हाथ से मोबाइल चला रही होती है। इसके बाद उसके साथ एक ऐसा हादसा होता है, जिससे महिला अपना माथा पकड़ लेती है।
हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला किचन में कुकिंग कर रही होती है। इस दौरान उसे न जाने क्या सूझता है कि वह अपना फोन पॉकेट से बाहर निकाल लेती है। वही दाहिने हाथ से कुकिंग कर रही होती है। वहीं बाएं हाथ से फोन चलाने लगती है। इस दौरान महिला से एक छोटी सी गलती हो जाती है। जैसे ही वह कुकिंग की तरफ अपना ध्यान ले जाती है, उसके हाथ से मोबाइल फिसल जाता है। इसके बाद मोबाइल सीधा वहां रखे फ्रायर (fryer) में चला जाता है। देखें वीडियो-
खौलते तेल में मोबाइल गिरने के बाद महिला काफी हड़बड़ा जाती है। इसके बाद वह जल्दी से एक चिमटा लाकर मोबाइल निकालना शुरू कर देती है। आप देख सकते हैं कि मोबाइल निकलने के बाद बर्बाद हो चुका होता है। महिला देखती है कि खौलते तेल में मोबाइल का ऊपरी पार्टी एकदम पिघल जाता है। यह देखकर महिला अपना माथा पकड़ लेती है। वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स महिला को खरी-खोटी सुना रहे हैं और कह रहे हैं कि काम करते समय मोबाइल चलाने का यही परिणाम होता है। वीडियो को @cctv_videos नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है।
