Uncle Dance Video: शादियों में ज्यादातर नए गाने ही बजते हैं, लेकिन जब पुराने गाने बजने लगते हैं। इसके बाद कुछ अंकल-आंटियों का डांस का मन कर जाता है। अपने जमाने के गाने सुनते ही उनका मन मटकने को कर जाता है। इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक अंकल जी 'छोरा गंगा किनारे वाला' गाने पर जिस तरह का डांस करते हैं। उसे देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि अंकल जी आंटी के साथ शादी में आए हुए होते हैं।
अंकल का सुपरहिट डांस
खाना-पीना होने के बाद अंकल और आंटी डीजे के पास पहुंच जाते हैं। इसके बाद डीजे वाले भइया अमिताभ बच्चन का सुपरहिट गाना 'छोरा गंगा किनारे वाला' बजा देते हैं। जैसे ही यह गाना बजना शुरू होता है। अंकल जी आंटी को पीछे छोड़ डांस के स्टेज पर चढ़ जाते हैं। इसके बाद वह ऐसा जोश भरा डांस करते हैं, जिसे देखकर लोग झूमने पर मजबूर हो जाते हैं। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन का यह गाना है भी ऐसा, जिसे सुनते ही लोग अपनी कमर हिलाने-मटकाने लगते हैं। देखें वीडियो-
'छोरा गंगा किनारे वाला' अमिताभ बच्चन की फिल्म 'डॉन' के पॉपुलर सॉन्ग है। इस गाने को सुनकर ही अंकल जी थिरकने पर मजबूर हो जाते हैं। इसके बाद वह शादी में ऐसा डांस करते हैं, जिसे देखकर लोगों का दिल गार्डन-गार्डन हो गया है। बता दें कि यह गाना मशहूर सिंगर किशोर कुमार ने गाया है। आप देख सकते हैं कि अंकल जी हाई-एनर्जी के साथ इस गाने पर डांस करते हैं। अंकल जी का डांस देखकर इंटरनेट यूजर्स काफी प्रभावित हो रहे हैं। वीडियो को WeddingDanceIndia नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया, 'अंकल जी की ऊर्जा का कोई तोड़ नहीं।'
