Celebs Reaction On Nana Patekar Death: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर (Nana Patekar) ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 75 साल के नाना पाटेकर का निधन कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ है। जानकारी के मुताबिक, नाना गोवा के डोना पाउला स्थित अपने आवास पर बेहोशी की हालत में मिले। इस मौके पर उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उन्हें मृत बताया गया। सादा जीवन जीने वाले नाना पाटेकर फिटनेस पर काफी ध्यान देते थे। ऐसे में अभिनेता के यूं अचानक निधन से सेलेब्स को झटका लगा है। इंडस्ट्री के कलाकारों ने नम आंखों से नाना पाटेकर को विदाई दी है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Nana Patekar Death: नाना पाटेकर के निधन से टूट गए Riteish Deshmukh, कहा, 'आपको शत-शत नमन...'
दोस्त की मौत से टूटे प्रकाश राज
नाना पाटेकर और प्रकाश का राज का रिश्ता काफी गहरा रहा है। दोनों के बीच गहरी दोस्ती रही है और दोस्त नाना के जाने से प्रकाश राज काफी भावुक हो गए। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने नाना संग अपनी खास तस्वीर शेयर की और लिखा, 'मेरे प्यारे नाना जी, आपकी बहुत याद आती है... आपके साथ बिताए पल, हमारी बातचीत, बहस, आपके हाथ का बना खाना और आपसे मिली सीख- इन सभी यादों को मैं हमेशा संजोकर रखूंगा। मेरी जिंदगी के सफर में आने के लिए आपका शुक्रिया।' (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Nana Patekar Death: रात 2:30 बजे दोस्त को किया था मैसेज, बोले- 'ठीक महसूस नहीं हो रहा...'
नाना पाटेकर के लिए अक्षय कुमार का भावुक पोस्ट
नाना पाटेकर के निधन पर अक्षय कुमार ने भी भावुक पोस्ट किया है। अक्षय कुमार ने नाना पाटेकर संग फिल्म वेलकम में काम किया और उस फिल्म से जुड़ी एक फोटो अक्षय ने शेयर की है। इसके साथ ही अभिनेता ने लिखा, 'नाना जी के गुजरने की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। वह उन चुनिंदा एक्टर्स में से एक थे जिन्हें लोगों का ध्यान खींचने के लिए ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ती थी। उनकी आवाज, उनकी गंभीरता, हर परफॉर्मेंस में उनकी ईमानदारी... उनका अंदाज बिल्कुल अलग और अपना था। मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि हमें 'वेलकम' और हाल ही में 'हाउसफुल 5' में साथ काम करने का मौका मिला। उन सेट्स की इतनी सारी यादें हैं जिन्हें मैं हमेशा संजोकर रखूंगा। नाना जी सचमुच बेमिसाल थे। यकीन नहीं होता कि आप अब हमारे बीच नहीं रहे। उन सभी यादों के लिए शुक्रिया। आपकी कमी बहुत खलेगी, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।'
नील नितिन मुकेश ने लिखी दिल छू लेने वाली बात
नील नितिन मुकेश ने भी नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि देते हुए के पोस्ट किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'नाना पाटेकर जी के निधन से गहरा दुख हुआ है। वे एक बेहतरीन अभिनेता थे जिन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई। उनके दमदार अभिनय को हमेशा याद किया जाएगा, साथ ही उस बात को भी याद किया जाएगा कि कैसे उन्होंने अनगिनत उभरते हुए कलाकारों को प्रेरित किया और उन्हें अपनी पहचान बनाने का हौसला दिया। भारतीय सिनेमा के एक सच्चे दिग्गज। सर, आपकी विरासत हमेशा जीवित रहेगी। ओम शांति।
इन सेलेब्स ने भी नाना पाटेकर को दी श्रद्धांजलि
