वायरल न्यूज़

Video: इन लड़कों ने तो हद कर दी! एक-दूसरे को लगाया साबुन और बाइक चलाते हुए बारिश में जमकर नहाए

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jun 30, 2023, 01:37 PM IST

Rain Bath Video: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक मजेदार वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दो युवक चलती बाइक पर बारिश का मजा लेते दिख रहे हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि दोनों युवकों ने अपने पूरे शरीर पर साबुन लगाया हुआ है।

Image

बारिश में नहाते दिखे युवक (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • कानपुर से आया शॉकिंग वीडियो
  • चलती बाइक पर नहाते दिखे युवक
  • पूरे शरीर पर लगाया था साबुन का झाग

Rain Bath Video: मॉनसून का सीजन आते ही लोग बारिश में भीगने लगते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप पहली बार तो सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। वहीं आपको वीडियो देखकर मजा भी आएगा। वीडियो उत्तर प्रदेश के कानपुर का बताया जा रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो युवक बाइक चलाते समय बारिश में नहाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सबसे हैरान करने वाली बात तब नजर आती है, जब दोनों युवक साबुन लगाकर नहाने लगते हैं।

कानपुर से सामने आया बेहद फनी वीडियो

कानपुर से सामने आया यह वीडियो देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। आप देख सकते हैं कि दोनों युवकों ने अपने पूरे शरीर में साबुन लगाया हुआ है और चलती बाइक में बारिश में नहा रहे हैं। वीडियो को @puuneetbhhatiya नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में सबसे पहले दो युवक बाइक चलाते नजर आ रहे हैं। एक युवक आगे की सीट पर बैठकर बाइक चला रहा है, वहीं दूसरा युवक पीछे बैठा हुआ है। देखें वीडियो-

इस दौरान जोर-जोर से बारिश हो रही है। दोनों युवक बारिश का तो मजा ले ही रहे होते हैं, लेकिन इस मौके को वह नहाने के रूप में इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। उनके पूरे बदन पर साबुन का सफेद झाग नजर आ रहा है। आप देख सकते हैं कि उनके सिर से पैर तक सफेद झाग नजर आ रहा है। इस दौरान कार से गुजर रहे किसी शख्स ने उनका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। आप देख सकते हैं कि बहुत से लोग उनका मजाक बना रहे हैं, लेकिन उन्हें लोगों का जरा सा भी फर्क नहीं पड़ रहा है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article