वायरल न्यूज़

Video: रस्म के नाम पर ससुराल वालों ने की ऐसी फजीहत! मुंह दिखाने लायक नहीं रहा बेचारा दूल्हा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 27, 2023, 09:05 AM IST

Weird Rituals: वायरल हो रहा वीडियो देखकर आप सोच में पड़ जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि रस्म के नाम पर ससुराल वाले दूल्हे की ऐसी फजीहत करते हैं कि वह मुंह दिखाने लायक नहीं रहता है।​​ कुछ महिलाओं ने काजल लेकर बेचारे दूल्हे का पूरा मुंह काला कर दिया है।

Image

शादी की अजीबोगरीब रस्म (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • शादी के अगले दिन दूल्हे के साथ हुई रस्म
  • रस्म के नाम पर कर दिया दूल्हे का मुंह काला
  • दूल्हे की पुताई होती रही और वह देखता रहा

Weird Rituals: भारत में शादियों में तरह-तरह की रस्में निभाई जाती हैं। कुछ रस्में ऐसी होती हैं, जिन्हें देखकर मजा आता है। वहीं कुछ रस्में ऐसी होती हैं, जो दूल्हा या दुल्हन के लिए सजा बना जाती है। चूंकि, भारत में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। इसलिए सोशल मीडिया पर रोजाना शादी से जुड़े हजारों वीडियो सामने आते हैं। कई वीडियो देखने में काफी इंटरेस्टिंग होते हैं, वहीं कई वीडियो देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। यह वीडियो शादी की एक अजीबोगरीब रस्म से जुड़ा है।

हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल

इस वीडियो को देखकर ज्यादातर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि रस्म के नाम पर ससुराल वाले दूल्हे की ऐसी फजीहत करते हैं कि वह मुंह दिखाने लायक नहीं रहता है। वायरल हो रहा वीडियो देखकर आप सोच में पड़ जाएंगे। वीडियो देखकर आपके मुंह से भी निकल आएगा कि आखिर यह किस तरह का रीति-रिवाज है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि रस्म के नाम पर ससुराल के लोग दूल्हे का मुंह ही काला कर देते हैं। देखें वीडियो-

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ महिलाओं ने काजल लेकर बेचारे दूल्हे का पूरा मुंह काला कर दिया है। दरअसल, शादी के अगले दिन ससुराल में दूल्हे की मुंह दिखाई का रस्म होता है। इसमें दूल्हा और उनके भाई-जीजा बैठते हैं। इसी दौरान ससुराल की औरतें दूल्हे को शगुन के तौर पर तोहफे देती हैं। इसके साथ ही दूल्हे के साथ हंसी-मजाक भी करती हैं। कई बार यह हंसी-मजाक काजल-बिंदी, पाउडर, लिपिस्टिक लगाने तक सीमित रहता है। वहीं कई बार इससे आगे निकल जाता है। इस दूल्हे के साथ ऐसा ही हुआ। ससुराल वाले दूल्हे का मजाक बनाते रहे और वह बेचारा सिर्फ मुस्कुराकर रह गया। वीडियो को satyamtripathi7072 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article