वायरल न्यूज़

Video: घोड़ापछाड़ सांप ने छत की मुंडेर से ऐसे मारी छलांग, देखकर थर-थर कांपने लगे लोग

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 2, 2023, 07:41 PM IST

Snake Jump Video: वीडियो देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। ऐसा लगता है कि मानो सांप नीचे उतरना चाह रहा था। हालांकि, उसे नीचे उतरने का कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा था। इसके बाद वह ऐसी छलांग लगाता है, जो हैरान करने वाला है।

KEY HIGHLIGHTS
  • हैरान करने वाला वीडियो आया सामने
  • IAS अधिकारी ने शेयर किया वीडियो
  • वीडियो देखकर कांप जाएगी आपकी रूह

Snake Jump Video: सांप इस दुनिया के सबसे खतरनाक जीवों में से एक है। सांप को अपने सामने देखते ही लोगों की डर की मारे हालत खराब हो जाती है। सोशल मीडिया पर सांपों के हजारों वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इसी बीच एक सांप का वीडियो लोगों की हालत खराब कर रहा है। इस वीडियो में एक सांप छत की मुंडेर से कुछ ऐसे छलांग लगा रहा है, जिसे देखकर लोग डर के मारे थर-थर कांपने लगे हैं। वीडियो सोशल मीडिय पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो को आईएएस अधिकारी सुप्रिया साहू ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है।

सड़क पर छलांग लगाता है सांप

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक सांप छत की मुंडेर पर लटका हुआ है। इसके बाद वह सीधा होता है और अचानक से छलांग लगा देता है। वीडियो देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। ऐसा लगता है कि मानो सांप नीचे उतरना चाह रहा था। हालांकि, उसे नीचे उतरने का कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा था। इसके बाद वह ऐसी छलांग लगाता है, जो हैरान करने वाला है। वह छत की मुंडेर से छलांग लगाकर नीचे सड़क पर कूदता है। जैसे ही वह नीचे सड़क पर आता है, वह तेजी से झाड़ियों में घुस जाता है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article