वायरल न्यूज़

VIDEO: मौत को मुंह चिढ़ाते दिखे बाइक सवार, तेज रफ्तार ट्रक के पीछे कर रहे थे जानलेवा स्टंट

सड़क पर स्टंट करना जानलेवा साबित हो सकता है। आए दिन इस तरह की घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं। फिर भी लोग उनसे कोई सबक नहीं लेते। ऐसे स्टंट न सिर्फ उनकी जान को खतरे में डालते हैं, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों और वाहन चालकों के लिए भी खतरा बन जाते हैं।

Image

खतरनाक स्टंट दिखाते बाइकर्स (X/TimesNow)

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोगों की सांसें अटक जाएंगी। वीडियो में एक बाइक सवार को हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक के ठीक पीछे जानलेवा स्टंट करते देखा जा सकता है। वीडियो में दिख रहा है कि आगे-आगे भारी-भरकम ट्रक चली जा रही है और पीछे-पीछे बाइक सवार अपनी बाइक से लहरिया कट जैसा खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहा है। बाइक सवार ट्रक के इतने नजदीकी जाकर स्टंट कर रहा है कि उसकी एक चूक उसे मौत के मुंह में भेज सकती है।

ट्रक के पीछे स्टंट करते दिखे बाइक सवार

वीडियो में आप देख सकते हैं कि बाइक सवार अपने पीछे बाइक पर अपने एक और साथी को बैठाए हुए है। बाइक सवार की हिम्मत जरा देखिए कि वह ट्रक के बिल्कुल करीब जाकर लहरिया कट मार रहा है। यह नजारा देख ऐसा लग रहा है जैसे उसे अपनी जिंदगी से प्यार नहीं है। वह बार-बार बाइक को इधर-उधर झुलाते हुए ट्रक के बिल्कुल पास जाकर कट मार रहा है। उसके पीछे तीन अन्य बाइक सवार भी इसी तरह की स्टंटबाजी करते हुए चल रहे हैं। अगर ट्रक ड्राइवर को अचानक ब्रेक लगानी पड़े या कोई और वाहन बीच में आए, तो बाइक सवारों के लिए बचना नामुमकिन हो जाता। वीडियो में बाइकर्स बिना हेलमेट के नजर आ रहे हैं, जो उनकी लापरवाही को दिखा रहा है।

वीडियो देख भड़के लोग

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो कब और कहां का है, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। लेकिन इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों की प्रतिक्रिया भी आई है, जहां ज्यादातर लोग इस तरह के बाइक सवारों पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, "ये मौत को दावत दे रहे हैं। अगर हादसा हो जाता तो ट्रक ड्राइवर को जेल भेज दिया जाता।" दूसरे ने लिखा, "सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में जान जोखिम में डाल रहे हो। ये स्टंट नहीं, सुसाइड है।"

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article