इस कंपनी में बस 5 साल करो काम, गिफ्ट में मिलेगा लग्जरी फ्लैट, कंपनी की नई पॉलिसी हुई वायरल
- Authored by: Monu Jha
- Updated Dec 24, 2025, 12:37 PM IST
चीन की एक निजी कंपनी ने कर्मचारियों को बनाए रखने के लिए एक अनोखी पहल की है। कंपनी उन कर्मचारियों को मुफ्त में एकदम नया लग्जरी फ्लैट दे रही है, जो लगातार 5 साल तक फर्म के साथ काम करेंगे। अगले तीन सालों में कुल 18 फ्लैट बांटे जाएंगे।
इस कंपनी में बस 5 साल करो काम, गिफ्ट में मिलेगा लग्जरी फ्लैट (फोटो: एआई)
आपने अकसर पढ़ा और सुना होगा कि कुछ कंपनियां अपने कर्मचारियों पर इस कदर मेहरबान रहती है कि गिफ्ट में उन्हें कभी कार, तो कभी घर तो कभी पैसे दे देती है। इस समय भी एक खबर इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक कंपनी अपने कर्मचारियों को गिफ्ट में लग्जरी फ्लैट दे रही है। यह खबर चीन की एक कंपनी को लेकर है।
जो अपने अच्छे कर्मचारियों को बनाए रखने के लिए लग्जरी फ्लैट गिफ्ट में दे रही है। आइए इसे बिल्कुल आसान भाषा में समझते हैं। दरअसल चीन के झेजियांग प्रांत के वेनझोउ शहर में स्थित एक टेक्नोलॉजी निजी कंपनी (झेजियांग गुओशेंग ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी कंपनी) अपने कर्मचारियों को एक खास इनाम दे रही है। कंपनी ने फैसला किया है कि जो कर्मचारी लगातार 5 साल तक कंपनी में काम करेंगे, उन्हें एकदम चकाचक या फ्लैट मुफ्त में दिया जाएगा।
सभी फ्लैट कंपनी से 5 किलोमीटर के अंदर स्थित
कंपनी अगले तीन सालों में कुल 18 फ्लैट देने की योजना बना रही है। इस साल 5 फ्लैट दिए जा चुके हैं और अगले साल 8 और दिए जाएंगे। इन फ्लैटों का साइज करीब 100 से 150 वर्ग मीटर है और ये सभी फ्लैट कंपनी से 5 किलोमीटर के अंदर स्थित हैं। रिपोर्ट के मुताबिक एक दंपति जो दोनों इसी कंपनी में काम करते हैं, उन्हें पहले ही 144 वर्ग मीटर का घर मिल चुका है। कंपनी के महाप्रबंधक वांग जियायुआन का कहना है कि यहां कई कर्मचारी दूसरे शहरों से आकर काम करते हैं। कंपनी चाहती है कि कुशल और मेहनती कर्मचारी लंबे समय तक जुड़े रहें, इसलिए यह कदम उठाया गया है।
5 साल की सेवा पूरी होने के बाद घर पूरी तरह से कर दिया जाएगा कर्मचारी के नाम
उन्होंने बताया कि कर्मचारी को पहले एक आवास समझौते पर साइन करना होगा और 5 साल की सेवा पूरी होने के बाद घर पूरी तरह उसके नाम कर दिया जाएगा। वांग का कहना है कि अगर कर्मचारी मन लगाकर काम करें तो कंपनी को हर साल लाखों युआन की बचत हो सकती है। इस योजना का मकसद सिर्फ इनाम देना नहीं, बल्कि कंपनी की लागत कम करना और काम की गुणवत्ता बढ़ाना भी है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।