वायरल न्यूज़

Video: फोटोग्राफर ने छू लिया दुल्हन का चेहरा, तो गुस्से में आए दूल्हे ने मार दिया मुक्का और फिर..

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jul 13, 2023, 05:47 PM IST

Dulhan Video: शादी के दौरान कैमरामैन स्टेज पर पहुंचकर दुल्हन की फोटो ले रहा है। इस दौरान वह दुल्हन को अलग-अलग पोज देने को कहता है। कैमरामैन दुल्हन का चेहरा पकड़कर उसे सही पोज देने को कहता है। कैमरामैन की ऐसी हरकतें देखकर दूल्हे का सब्र जवाब दे जाता है।

Image

दूल्हा दुल्हन वीडियो (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • मजेदार वीडियो हुआ वायरल
  • दुल्हन को टच कर रहा था कैमरामैन
  • दूल्हे ने जड़ा जोरदार मुक्का

Dulhan Video: सोशल मीडिया पर शादी के बहुत सारे वीडियो देखने को मिलते हैं। इनमें से कई वीडियो काफी मजेदार होते हैं, वहीं कई वीडियो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। इसी क्रम में हम आपके लिए एक वीडियो लेकर आए हैं। यह वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर आपका हंसते-हंसते पेट फूल जाएगा। आप शादी के इस वीडियो को देखकर हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। शादी समारोह का यह फनी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर देखा जा रहा है।

वीडियो देखकर आ जाएगा मजा

वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के दौरान कैमरामैन स्टेज पर पहुंचकर दुल्हन की फोटो ले रहा है। इस दौरान वह दुल्हन को अलग-अलग पोज देने को कहता है। हालांकि, दुल्हन सही से पोज नहीं दे रही होती है। इसके बाद कैमरामैन उसका चेहरा पकड़कर उसे सही पोज देने को कहता है। इस दौरान दूल्हा साइड में नजर आ रहा है। वह भी कैमरामैन की यह हरकत देख रहा होता है। दूल्हा देखता है कि एक-दो फोटो खींचने के बाद कैमरामैन सीधा दुल्हन के पास पहुंच जाता है और उसका चेहरा पकड़कर फोटो खींचने लगता है। देखें वीडियो-

कैमरामैन की ऐसी हरकतें देखकर दूल्हे का सब्र जवाब दे जाता है। इसके बाद वह सीधे कैमरामैन के सिर पर जोरदार थप्पड़ मारता है। जोर से मारने के बाद वह फिर से साइड में जाकर खड़ा हो जाता है। इसके बाद वीडियो में मजेदार सीन नजदर आता है। जैसे ही कैमरामैन को थप्पड़ पड़ता है, वैसे ही दुल्हन ठहाके मारकर हंसने लगती है। यहां तक कि वह हंसते-हंसते जमीन पर लेट जाती है। दुल्हन को इतने जबरदस्त तरीके से हंसते देख आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। वीडियो को @Razarumi नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article