वायरल न्यूज़

Video: बाइक को फुल स्पीड में खड़ी पहाड़ी पर चढ़ा रहा था शख्स, अंत में हुआ ऐसा कि कलेजा मुंह को आ गया

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 30, 2022, 09:12 PM IST

Shocking Stunt Video: इस वीडियो में खतरनाक स्टंट करते समय अंत में जो होता है। उसे देखकर कलेजा मुंह को आ जाएगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स बाइक लेकर खड़ी पहाड़ी पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था।

Image

स्टंट वीडियो (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • वीडियो देखकर कांप जाएंगे आप
  • बाइक को पहाड़ी पर चढ़ा रहा था शख्स
  • अंत में दिखा रूह कंपाने वाला नजारा

Shocking Stunt Video: इस धरती पर हैरतअंगेज कारनामा करने वाले भरे पड़े हैं। कुछ लोग इतने जिगर वाले होते हैं कि खतरनाक स्टंट करने में भी पीछे नहीं रहते। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपका कलेजा मुंह को न आ जाए तो कहना। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स बाइक लेकर खड़ी पहाड़ी पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था। वह बाइक को पहाड़ी पर चढ़ा भी ले जाता है, लेकिन अंत में जो होता है। वह रूह कंपाने वाला है।

खतरों का खिलाड़ी

वीडियो देखकर आपके भी मुंह से निकल आएगा कि शख्स खतरों का खिलाड़ी है। हालांकि, इस वीडियो में खतरनाक स्टंट करते समय अंत में जो होता है। वह सही में कलेजा मुंह में लाने के लायक है। वीडियो को @TheBest_Viral नाम के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो में आपको शख्स का स्टंट हैरानी में डाल देगा। आप देख सकते हैं कि बाइकर खड़ी पहाड़ी पर फुल स्पीड में बाइक लेकर चढ़ रहा था। उसने तब जाकर दम लिया, जब चोटी पर बाइक पहुंचा दिया। देखें वीडियो-

स्टंटमैन के खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप देख सकते हैं कि पहाड़ी की ऊंचाई काफी ज्यादा थी। बाइकर जब अपनी गाड़ी की स्पीड बढ़ाते हुए पहाड़ी पर चढ़ना शुरू करता है, उसे देखने वालों की सांसे अटक गईं। पहाड़ी की ऊंचाई देखकर लोगों को भरोसा नहीं हो रहा था कि शख्स अपनी राइड पूरी कर पायेगा। हालांकि, शख्स के भीतर इतना जज्बा था कि जब तक उसने बाइक को पहाड़ी पर पहुंचा नहीं दिया, तब तक वह बाइक का स्पीड बढ़ाता ही रहा।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article