वायरल न्यूज़

Video: समुद्र में गिरा शख्स इस चीज को पकड़कर दो दिनों तक रहा जिंदा, बचाने पहुंचे लोग रह गए हैरान

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 30, 2022, 02:07 PM IST

Ajab Gajab News: डेविड 25 दिसंबर को अपनी नाव लेकर अकेले मछली पकड़ने गए थे।उन्होंने अपनी नाव एटाफुना बीच से समुद्र में उतारी। ब्राजील की राजधानी रियो डि जनेरियो में मौजूद इस बीच में उस दिन भयंकर समुद्री लहरें उठीं और नाव डगमगाने पर मछुआरा समुद्र में गिर गया।

Image

समुद्र में गिरा शख्स

KEY HIGHLIGHTS
  • ब्राजील से आई हैरान करने वाली घटना
  • दो दिन तक सिग्नल के पोल पर खड़ा था मछुआरा
  • 'लगा था कि ठंड के मारे जमकर मर जाऊंगा'

Ajab Gajab News: ब्राजील से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मछुआरा अपनी नाव से अटलांटिक महासागर में गिर गया था। वह दो दिनों तक लापता था। इसके बाद भी वह जिंदा बच निकला। दरअसल, मछुआरा एक ऐसी चीज के सहारे दो दिनों तक जिंदा था, जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। बता दें कि मछुआरा दो गुणा दो फुट का एक फ्लोटिंग सिग्नल (Floating Signal) पर दो दिनों तक खड़ा रहा था। उसने दो दिन तक सिग्नल के ऊपर बैठकर तूफानी समुद्री लहरों का सामना किया।

मछुआरे को नहीं थी बचने की उम्मीद

इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। मछुआरे को जिंदा बचा लिया गया है। बचाव के दौरान सिग्नल के ऊपर बैठे मछुआरे का वीडियो बनाया गया। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि 43 साल के डेविड 25 दिसंबर को अपनी नाव लेकर अकेले मछली पकड़ने गए थे।उन्होंने अपनी नाव एटाफुना बीच से समुद्र में उतारी। ब्राजील की राजधानी रियो डि जनेरियो में मौजूद इस बीच में उस दिन भयंकर समुद्री लहरें उठीं और नाव डगमगाने पर मछुआरा समुद्र में गिर गया। देखें वीडियो-

इसके बाद नाव लहरों के साथ बह गई। अब मछुआरे का डूबना तय था। मछुआरे के लापता होने पर घर वालों ने तलाशी शुरू की। करीब 2 दिन बाद प्रशासन मछुआरे तक पहुंच गया। डेविड ने एक समाचार वेबसाइट को अपने संघर्स की कहानी बताते हुए कहा कि उन्हें बचाने वाले लोगों को देखकर ऐसा लगा कि भगवान आ गए हैं। उन्होंने बताया कि समुद्र में गिरने के बाद वह बार-बार नाव की तरफ जा रहे थे, लेकिन लहरें उन्हें उल्टा बहा रही थीं।धीरे-धीरे नाव उनसे दूर हो गई। इसके बाद उन्होंने खुद को तेज लहरों के हवाले कर दिया था। करीब 4 घंटे तक वह यूं ही तैरते रहे थे, तभी उन्हें पानी में फ्लोटिंग सिग्नल दिखा। इसके बाद वह किसी तरह सिग्नल के ऊपर चढ़ गए और खड़े रहे। उन्हें लगा नहीं था कि कोई उनको ढूंढ पाएगा। उन्हें लगा था कि वह ठंड के कारण सिग्नल के ऊपर ही जमकर मर जाएंगे।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article