Viral Video: पिता और बच्चे का रिश्ता बहुत ही खास होता है। अपने बच्चे को जब मुसीबत आती है तो पिता किसी भी हद तक जाकर उसे सुरक्षित बचाता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आप पिता को रियल हीरो की उपाधि दे डालेंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो बच्चे उफनती नदी में बहे जा रहे थे। इस दौरान कई सारे लोग किनारे पर खड़े होकर तमाशा देख रहे थे। तभी बच्चों के पिता नदी में कूद जाते हैं और अपनी जान पर खेलकर दोनों बच्चों को बचाकर लाते हैं।
शॉकिंग वीडियो आया सामने
वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है। आप देख सकते हैं कि पिता एक बार भी अपने बारे में नहीं सोचते। वह बस किसी तरह अपने बच्चों को बचाकर वापस ले आते हैं और लोगों के दिलों पर छा जाते हैं। पिता किसी फिल्मी हीरो की तरह नदी में कूदकर बच्चों को बचाकर किनारे ले आते हैं। इसके बाद लोग उन्हें रियल लाइफ का हीरो कह रहे हैं। वीडियो को @TheFigen नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में पिता की जांबाजी देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। देखें वीडियो-
वीडियो सामने आने के बाद लोग पिता की जमकर तारीफ कर रहे हैं। आप देख सकते हैं कि जब पिता अपने बच्चों को बचाकर किनारे की तरफ आ रहे होते हैं, तब कई लोग खड़े होकर सिर्फ देखते रहते हैं। कोई भी उफनती नदी की तेज धार में जाने के बारे में नहीं सोंचता है। दूसरी तरफ पिता अपने बच्चों को तेज लहरों में कस के पकड़े रखता है, जिससे वह कहीं बह ना जाएं। बताया जा रहा है कि नदी में अचानक बढ़े जलस्तर में शख्स के दोनों बच्चे फंस जाते हैं। जिन्हें बचाने के लिए वह नदी में कूद जाता है।
