खतरनाक या कमाल? सिर पर जलता चूल्हा रखकर किया डांस, महिला का वीडियो देख लोग रह गए दंग
- Authored by: Pankaj Yadav
- Updated Jan 15, 2026, 01:23 PM IST
सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जो लोगों को हैरान भी करते हैं और सोचने पर मजबूर भी कर देते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला अपने सिर पर जलता हुआ चूल्हा रखकर डांस करती नजर आ रही है।
सिर पर चूल्हा रखकर डांस करती महिला (instagram/@kalpanakumariofficiall)
रील पर व्यूज और लाइक्स की सनक लोगों से क्या-क्या नहीं करवाती। कोई जान खतरे में डालकर स्टंट कर व्यूज और लाइक्स बटोरता है तो कोई नाच-गाना कर। हाल में एक ऐसी ही महिला का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें महिला को अपने सिर पर चूल्हा रखकर डांस करते देखा जा सकता है।
सिर पर चूल्हा लेकर डांस करती नजर आई महिला
वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला अपने सिर पर एक तगाड़ी लिए हुए है। उसके ऊपर वह एक मिट्टी का चूल्हा रखे हुए है। चूल्हें में आग जल रही है और उसके ऊपर एक तसला रखा हुआ है। तसले में महिला कुछ पका भी रही है और साथ में चूल्हे को सिर पर रखकर डांस भी कर रही है। इस दौरान महिला ने कमाल का बैलेंस बनाया हुआ है और चूल्हे को बिना गिराए वह बड़े आराम से डांस कर रही है। महिला के डांस से चूल्हे पर जरा सा भी फर्क नहीं पड़ रहा है। चूल्हा ज्यों का त्यों अपनी जगह पर स्थित है और महिला खूब कमर हिला-हिलाकर डांस कर रही है।
वीडियो लोगों को आया पसंद
इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @kalpanakumariofficiall नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है। साथ ही वीडियो पर अनेकों लोगों ने कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। जहां वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "अगली बार सिर पर चारपाई रखकर वीडियो बनाना।" दूसरे ने लिखा, "अद्भुत प्रतिभा।" ऐसे ही कई अन्य लोगों ने कमेंट कर महिला के डांस की खूब तारीफ की है और वीडियो पर जमकर अपना प्यार लुटाया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।