आज का वायरल वीडियो (19-April-2026): सोशल मीडिया पर एक बेहद ही चौंका देने वाला वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने लोगों को हैरान करके रख दिया। वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि कुछ युवक रेलवे की ऊंची ओवरहेड गैंट्रियों पर चढ़कर आपस में लड़ाई करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि यह गैंट्रियां वही होती हैं, जिन पर 25 हजार वोल्ट की हाई वोल्टेज बिजली की तारें टंगी होती हैं।
ये भी पढ़ें:
जान की बाजी लगाकर लड़ाई करते दिखे लोग
वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि यह मामला महाराष्ट्र के मणमाड रेलवे स्टेशन का है। वीडियो (Video) में साफ दिख रहा है कि कुछ लोग लोहे के ऊंचे ढांचे पर चढ़े हुए हैं और एक-दूसरे के पीछे भागते हुए मारपीट कर रहे हैं। सबसे डरावनी बात यह है कि एक युवक तो बिजली के तार के पास लटकता हुआ दिखाई दे रहा है। यह नजारा इतना खतरनाक और खौफनाक है कि देखने वालों की सांसें भी थम जाएं। नीचे प्लेटफॉर्म और रेलवे ट्रैक पर खड़े लोग इस पूरे नजारे को डर और हैरानी के साथ देख रहे हैं। कई लोग इस घटना को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर रहे थे, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
थोड़ी सी भी लापरवाही हो सकती थी जानलेवा साबित
रेलवे के नियमों के अनुसार, इन गैंट्रियों के पास जाना भी बेहद खतरनाक होता है, क्योंकि इनमें बहुत तेज करंट बहता है। थोड़ी सी भी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। इसके बावजूद इन युवकों ने अपनी जान की परवाह किए बिना वहां चढ़कर लड़ाई की, जो किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी। वीडियो (Video) वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने रेलवे सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं। कई यूजर्स पूछ रहे हैं कि आखिर इतनी खतरनाक जगह पर ये लोग कैसे पहुंच गए और वहां सुरक्षा क्यों नहीं थी।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
