वायरल न्यूज़

काली रेत के रेगिस्तान में एक साथ दौड़ते दिखे दर्जनों घोड़े, अद्भुत नजारा देख तृप्त हो जाएंगी आपकी आंखें

वीडियो में देखा जा सकता है कि जंगली घोड़ों का एक झुंड समुद्र के किनारे काली रेत पर पूरी तेज रफ्तार से दौड़ रहा है। इस नजारे को जिसने भी देखा उसका मन खुशी से झूम उठा।

Image

एक साथ दौड़ते हुए दिखे दर्जनों जंगली घोड़े (X/@sciencegirl)

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो ऐसा वायरल हो रहा है जिसे देख लोग थक नहीं रहे हैं। लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं। वीडियो में एक समुद्र तट पर काली रेत में एक साथ दर्जनों घोड़ों को दौड़ते हुए देखा जा सकता है। समुद्र किनारे काली रेत पर घोड़ों को दौड़ते देख आपका भी दिल करेगा कि काश आप भी इस नजारे को वहां मौजूद रहकर अपनी आंखों से देख सकते।

काली रेत पर एक साथ दौड़ते दिखे कई घोड़े

जादुई सी दिखने वाली समुद्री तट की रेत बिल्कुल काली है, मानो कोई ज्वालामुखी की राख हो। उस काली रेत पर सूरज की किरणें पड़ रही हैं, तो चमक ऐसी रही है जैसे कोई काला हीरा चमक रहा हो। इसी पर दर्जनों अलग-अलग रंग के काले-सफेद घोड़े अपनी पूरी रफ्तार से दौड़ लगा रहे हैं। दौड़ लगाते वक्त उनके पैरों के टाप से धूल उड़ रही है। इसे देख ऐसा लग रहा है मानो कोई फिल्म का सीन चल रहा हो।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

आजाद घोड़ों के इस अद्भुत नजारे को रेत के टीले पर बैठे एक शख्स ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड किया है। जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @sciencegirl नाम की यूजर ने शेयर किया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है।

कहां का है यह नजारा

वीडियो में दिख रहा यह नजारा आइसलैंड के मशहूर ब्लैक सैंड बीच का बताया जा रहा है। बताया जाता है कि यहां की रेत ज्वालामुखी की राख से बनी है, इसलिए यह एकदम काली और चमकदार दिखती है। यहां जंगली घोड़ों का झुंड साल भर घूमता रहता है, लेकिन सर्दियों में जब सूरज नीचे रहता है और सुनहरा प्रकाश पड़ता है, तब ये नजारा स्वर्ग जैसा हो जाता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article