सोशल मीडिया पर एक वीडियो (Video) इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक AI रोबोट जंगली सूअरों के झुंड को खदेड़ते हुए नजर आ रहा है। यह वायरल वीडियो पोलैंड का बताया जा रहा है। वीडियो में इस AI तकनीक को देख लोगों का मुंह खुला का खुला रह गया।
सूअरों को खदेड़ते देखा गया रोबोट
वीडियो में आप देख सकते है कि एक ह्यूमनॉयड AI रोबोट जंगली सूअरों (wild boars) के पूरे झुंड को पार्किंग लॉट और आसपास के इलाके से खदेड़ते हुए दिख रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सूअरों का झुंड उस AI रोबोट के डर से भाग रहा है और उनके पीछे-पीछे AI रोबोट तेजी से दौड़ते हुए उन्हें खदेड़कर भगा रहा है। रोबोट को देख ऐसा लग रहा है जैसे वह सूअरों को भगाते हुए कह रहा हो कि, “अब मत आना।”
ये भी पढ़ें:
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी है यह रोबोट
इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, इस रोबोट का नाम एडवर्ड वारचोचकी (Edward Warchocki) है। यह चीन की कंपनी Unitree का G1 humanoid रोबोट है, जिसे पोलैंड में खास पर्सनालिटी दी गई है। Edward पहले से ही पोलैंड में एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रूप में जाना जाता है। पोलैंड के लोगों के बीच यह रोबोट काफी पॉपुलर है। वह विभिन्न जगहों पर जाता है, लोगों से बात करता है और अब वारसॉ (Warsaw) के एक इलाके में जंगली सूअरों को खदेड़ते हुए नजर आया है।
वीडियो पर लोगों का रिएक्शन
इस वायरल वीडियो ने जहां एक तरफ लोगों को हंसाया तो वहीं दूसरी तरफ वीडियो ने लोगों को सोचने पर भी मजबूर किया। लोग के मन में अब यह सवाल है कि रोबोट इंसानों की जगह को कितनी जल्द से जल्द भरते जा रहे हैं। इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। साथ ही रोबोट तकनीक को आज के समय में इंसानों के लिए एक चुनौती भी बताया।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
